फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drama in Hotel Amalatash for land worth crores of rupees

करोड़ों रुपये की जमीन के लिए हुआ होटल अमलताश में ड्रामा

Sat, 13 Jun 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Drama in Hotel Amalatash for land worth crores of rupees
करोड़ों रुपये की जमीन के लिए हुआ होटल अमलताश में ड्रामा
विज्ञापन

मेरठ। एनएच-58 स्थित होटल अमलताश में हुए ड्रामे के पीछे करोड़ों रुपये की कीमत की जमीन बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक होटल मालिक को जेल भेजकर जमीन पर कब्जा करने का प्लान था। इसके पीछे कंकरखेड़ा के भाजपा के एक नेता का भी हाथ है। यह नेता पहले भी चर्चाओं में रहा है। पुलिस के मुताबिक हाईवे पर स्थित इस विवादित जमीन से कुख्यात बदन सिंह बद्दो और सुशील मूंछ का नाम भी जुड़ा हुआ है। बदन सिंह बद्दो फरार है और सुशील मूंछ जेल में है। इसे देखते हुए अब कंकरखेड़ा का एक व्यापारी जमीन पर कब्जा करना चाहता है।
सीओ दौराला ने कराई पुलिस की किरकिरी
अमलतास होटल मालिक रत्नेश गोल्डी उर्फ भूटानी और किराए पर लेने वाले सौरभ सभरवाल के बीच बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था। सीओ दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस ने होटल मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। दावा किया था कि रत्नेश गोल्डी जेल में बंद कुख्यात सुशील मूंछ का रिश्तेदार बताकर सौरभ सभरवाल से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। उसे अमेरिका में भी वांछित बता दिया था। इसको लेकर सीओ दौराला ने प्रेस वार्ता कर आरोपियों को मीडिया से रूबरू भी कराया था। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे तो थाना पुलिस बैकफुट पर आ गई। बिना मुकदमा दर्ज के गिरफ्तारी करने पर एडीजी और आईजी ने भी सीओ और थाना पुलिस पर नाराजगी जताई। इस मामले में जांच बैठा कर एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

होटल मालिक का अब शांतिभंग में चालान
होटल मालिक रत्नेश गोल्डी उर्फ भूटानी को पकड़ कर पुलिस ने दावा किया था कि वह कुख्यात सुशील मूंछ का रिश्तेदार है और उसी के नाम पर लोगों को धमकी देता है। अमेरिका में दुष्कर्म का एक मुकदमा रत्नेश गोल्डी पर बताकर उसको वांछित बता रहे थे। पुलिस के बड़े-बड़े दावे 24 घंटे में ही धड़ाम हो गए। रत्नेश गोल्डी पर न तो रंगदारी का मुकदमा लगाया गया और नहीं किसी मामले में वांछित दर्शाया गया। सिर्फ कार्रवाई शांतिभंग में हुई है। जिसमें रत्नेश को जमानत भी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ सभरवाल पर कार्रवाई क्यों नहीं?
पुलिस ने दावा किया है कि होटल में मारपीट हुई है। सवाल उठता है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई क्यों की? सौरभ सभरवाल कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया? इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा विजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्ष के लोगों के मुचलके पाबंद किए गए हैं।

पुलिस पर बैठाई जांच
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि होटल मालिक की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस पर जांच बैठाई गई। जिसकी रिपोर्ट एसएसपी से मांगी है। शनिवार सुबह तक एसएसपी रिपोर्ट देंगे। उसके बाद कार्रवाई होगी। जांच रिपोर्ट के बाद इस मामले में निश्चित तौर पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed