{"_id":"683cb8a6433745e4f70460e9","slug":"dr-yudhveer-singh-became-the-manager-of-indian-cricket-team-for-the-second-time-meerut-news-c-72-1-mrt1058-134584-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. युद्धवीर सिंह दूसरी बार बने भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. युद्धवीर सिंह दूसरी बार बने भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर
विज्ञापन
डॉक्टर युद्धवीर सिंह बने भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर
मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के प्रशासक डॉ. युद्धवीर सिंह को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। वह 5 जून को टीम के साथ जुड़ेंगे और दौरे के लिए रवाना होंगे। वर्ष 2022 में भी युद्धवीर सिंह को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का मैनेजर बनाया गया था। उनकी यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश खासकर मेरठ के लिए गर्व की बात है।
डॉ. युद्धवीर सिंह यूपीसीए के आजीवन सदस्य हैं। इससे पहले संघ के सचिव और निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं। मेरठ के रहने वाले डॉ. युद्धवीर सिंह प्रदेश के तीसरे व्यक्ति हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी बीसीसीआई की ओर से दी गई है। इससे पहले 2005-06 में राजीव शुक्ला को यह जिम्मेदारी मिली थी और उनसे पहले 2002-03 में साउथ अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप में उत्तर प्रदेश के ज्योति बाजपेई ने टीम इंडिया के मैनेजर की जिम्मेदारी निभाई थी। राजीव शुक्ला अभी भी आईपीएल सहित तमाम आयोजनों से सीधे जुड़े हुए हैं। वह बीसीसीआई के उपाध्यक्ष हैं। बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया के मैनेजर के तौर पर मिली जिम्मेदारी से डॉ. युद्धवीर सिंह अपने अनुभव से भारतीय क्रिकेट को अपनी सेवाएं दे सकेंगे।
इस मौके पर डॉ. युद्धबीर सिंह ने कहा कि उनके लिए यह बड़ी जिम्मेदारी है। वह अपने अनुभव से टीम इंडिया के मैनेजर के तौर पर बेहतरीन कार्य करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह जिम्मेदारी मिलने पर बीसीसीआई के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है।