फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Vipin Selected for Post-Doctoral Fellowship

Meerut News: पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए डॉ. विपिन का चयन

Wed, 15 Apr 2026 09:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Dr. Vipin Selected for Post-Doctoral Fellowship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव चिंदौड़ी खास निवासी किसान ओमपाल सिंह के पुत्र डॉ. विपिन आर्य का चयन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है। डॉ. विपिन आर्य की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में रक्षा अध्ययन विषय से यह एकमात्र चयन है। डॉ. विपिन आर्य का शोध विषय नक्सलवाद का कमजोर होना : भारत की आंतरिक सुरक्षा में भविष्य की चुनौतियां एवं संभावनाएं (छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष संदर्भ में) एक विश्लेषणात्मक अध्ययन है। वे यह शोध कार्य मेरठ कॉलेज, मेरठ के रक्षा अध्ययन विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग जायसवाल के निर्देशन में करेंगे। डॉ. विपिन आर्य युवा रालोद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, आसिफ चौधरी, विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद, प्रवक्ता सुनील रोहटा, रणवीर दहिया, आशीष चौधरी, मीतन जाटव, बिजेंद्र प्रमुख, दुष्यंत रोहटा ने उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed