फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Smriti Gupta becomes Squadron Leader of Air Force

Meerut News: डॉ. स्मृति गुप्ता वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर बनीं

Fri, 21 Nov 2025 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Dr. Smriti Gupta becomes Squadron Leader of Air Force
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल में 2012 बैच की पूर्व छात्रा डॉ. स्मृति गुप्ता ने भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर बनकर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। डॉ. स्मृति ने 2012 से 2018 तक एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और 2019 में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज) में चयनित हुईं। हाल ही में उन्हें गुजरात के जामनगर वायुसेना स्टेशन पर स्क्वाड्रन लीडर के पद पर तैनाती मिली है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सपना आहूजा ने डॉ. स्मृति को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा डॉ. स्मृति का यह सफर अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed