फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Mookerjee's ideas inspire nation-building: Dushyant Gautam

राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं डॉ. मुखर्जी के विचार : दुष्यंत गौतम

Mon, 06 Jul 2026 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Dr. Mookerjee's ideas inspire nation-building: Dushyant Gautam
- जयंती पखवाड़े के तहत भाजपा महानगर और जिला इकाई के हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डॉ. श्यामा प्रसाद जयंती पखवाड़े के तहत सोमवार को भाजपा महानगर और जिला इकाइयों की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन किए गए। सीसीएसयू के अटल सभागार में महानगर इकाई के सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद दुष्यंत गौतम ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। भारतीय जनसंघ व भाजपा का इतिहास कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान से निर्मित हुआ है। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए एक देश में दो प्रधान, दो निशान और दो विधान नहीं चलेंगे का ऐतिहासिक उद्घोष किया था। संचालन पार्षद दीपक वर्मा ने किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, संजीव जैन सिक्का, जयकरण गुप्ता, विनीत अग्रवाल शारदा, राखी त्यागी, रेनू जोगी, अमित शर्मा, राहुल गुप्ता, रवीश अग्रवाल, वीनस शर्मा आदि उपस्थित रहे।

वहीं, भाजपा जिला इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन रजपुरा ब्लॉक के महाराणा प्रताप सभागार में हुआ। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद ने महिला शिक्षा, कृषि एवं विज्ञान जैसे कौशल आधारित विषयों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने 1950 में नेहरू-लियाकत समझौते का कड़ा विरोध किया और छह अप्रैल 1950 को नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। अनुच्छेद 370 का विरोध करके सर्वोच्च बलिदान दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने की। संचालन अतुल त्यागी कौल ने किया। इस अवसर पर विमल शर्मा, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, समीर चौहान, फिरेराम धनतला, संजीव राणा, कुलदीप तोमर, विनय शर्मा, कौशल चौहान, पंकज चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed