फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Kuldeep Ujwal met the Registrar regarding transparency in the admission process.

Meerut News: प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर कुलसचिव से मिले डॉ. कुलदीप उज्ज्वल

Sat, 08 Aug 2026 08:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 08 Aug 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Dr. Kuldeep Ujwal met the Registrar regarding transparency in the admission process.
17 अगस्त से शुरू होगी विश्वविद्यालय और संबंधित कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया, ग्रामीण विद्यार्थियों तक सूचना पहुंचाने पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 17 अगस्त से शुरू होने जा रही प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कुलसचिव का दायित्व संभाल रहे प्रो. भूपेंद्र राणा से मुलाकात की। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने और विश्वविद्यालय की प्रवेश नियमावली का कड़ाई से पालन करने की मांग की।

डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर मिलना चाहिए। प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी न हो, ताकि किसी छात्र या छात्रा के साथ अन्याय की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। कहा कि गांवों में रहने वाले कई विद्यार्थियों के पास पर्याप्त इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में प्रवेश से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय से और उचित माध्यमों से विद्यार्थियों तक पहुंचाई जानी चाहिए। इंटरनेट या सूचना के अभाव में कोई विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहे। मुलाकात के दौरान प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रो. भूपेंद्र राणा ने सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी। डॉ. उज्ज्वल ने कहा कि प्रवेश लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को निष्पक्ष प्रक्रिया और समान अवसर मिलना जरूरी है। विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed