फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Harpal Singh's murder accused acquitted due to lack of evidence

Meerut News: डॉ. हरपाल सिंह के हत्यारोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

Sun, 19 Jul 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Dr. Harpal Singh's murder accused acquitted due to lack of evidence
मेरठ। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हरपाल सिंह की हत्या के आरोपी अजय कुमार और राजेंद्र को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया। डॉ. हरपाल सिंह की हत्या 8 मार्च 2011 को हुई थी। उस समय वह जिला अस्पताल मेरठ में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


घटना की प्राथमिकी डॉ. हरपाल सिंह के भतीजे अजय कुमार ने थाना मेडिकल में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि डॉ. हरपाल सिंह जेल परिसर स्थित आवास से खाना खाकर घूमने निकले थे, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने विवेचना के बाद अजय और उसके साथी राजेंद्र के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी गविता ने बयान दिया था कि अजय कुमार उनका भतीजा है और 17-18 वर्षों से उनके साथ रह रहा था। उन्होंने बताया कि राजेंद्र ने उनके पति से 4 लाख रुपये उधार लिए थे और पैसा लौटाना नहीं चाहता था, इसलिए उसने अजय के साथ मिलकर हत्या की। अभियोजन पक्ष ने पत्नी सहित कुल 7 गवाह प्रस्तुत किए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पाया कि पत्रावली पर ऐसा कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष, मौखिक अथवा दस्तावेजी साक्ष्य नहीं है, जिससे दोनों आरोपियों द्वारा डॉ. हरपाल सिंह की हत्या करना सिद्ध हो। साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed