फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Brahmpal Singh became executive member

Meerut News: डॉ. ब्रह्मपाल सिंह बने कार्यकारिणी सदस्य

Wed, 05 Mar 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dr. Brahmpal Singh became executive member
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ब्रह्मपाल सिंह - फोटो : Samvad
- महाराजा सूरजमल मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी जनकपुरी दिल्ली के हुए कार्यकारिणी चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। महाराजा सूरजमल मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी जनकपुरी दिल्ली के चुनाव में मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा नेता डॉ. ब्रहमपाल सिंह कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। अब निर्वाचित 21 कार्यकारिणी सदस्यों में से प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा।

महाराजा सूरजमल मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी जनकपुरी दिल्ली कई शिक्षण संस्थानों का संचालन करती है। इस संस्था के 21 सदस्यीय कार्यकारिणी में चुने जाने के लिए जाट समाज के गणमान्य लोग ताल ठोक रहे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा समेत तमाम नेताओं में प्रचार किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ समेत सभी जिलों से जाट समाज के लोग संस्था के चुनाव में वोट डालने के लिए दिल्ली गए। चुनाव में अधिवक्ता डाॅ. ब्रह्मपाल सिंह ने कार्यकारिणी सदस्य पद पर जीत हासिल की। भारतीय जनसंघ के एकीकृत मेरठ जनपद के जिला महामंत्री का दायित्व भी उन्होंने संभाला। इसके साथ ही 1974 में भारतीय जनसंघ के टिकट पर मोदीनगर विधानसभा से चुनाव लड़े। आपातकाल के विरोध करने पर वे जेल भी गए। 1980 में भाजपा का गठन होने पर मेरठ के संस्थापक जिलाध्यक्ष बने और दो बार जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभाला। मेरठ कॉलेज में कानून के पूर्व प्रो. डॉ. ब्रहमपाल सिंह वकालत भी करते रहे। उन्होंने 1984 में मेरठ-मवाना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed