{"_id":"6a5e431e4f3dac33a3001055","slug":"dr-ashavadi-receives-the-hindi-gaurav-samman-2026-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1250237-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डॉ. आशावादी को मिला हिंदी गौरव सम्मान 2026","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डॉ. आशावादी को मिला हिंदी गौरव सम्मान 2026
विज्ञापन
शहर के इतिहास पर आधारित पुस्तक मेरठनामा का विमोचन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुधाकर आशावादी की मेरठ के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित पुस्तक मेरठनामा का लोकार्पण कंकरखेड़ा में उत्कर्ष प्रकाशन के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में साहित्य, शिक्षा और समाज के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
पुस्तक का विमोचन व्यंग्यकार निर्मल गुप्त, विख्यात लेखक देवांश मेहता, प्रकाशक हेमंत शर्मा, इंजीनियर अतिवीर जैन पराग हेमंत सक्सेना, हितेन प्रताप सिंह, अधिवक्ता एके शर्मा, दर्शना देवी गुप्ता और प्रीति शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर डॉ. सुधाकर आशावादी को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं व्यंग्यकार निर्मल गुप्त ने कहा कि मेरठनामा में शहर के इतिहास से जुड़ी ऐसी दुर्लभ और महत्वपूर्ण जानकारियां संकलित हैं। डॉ. सुधाकर आशावादी ने बताया कि मेरठनामा का दूसरा भाग भी शीघ्र प्रकाशित किया जाएगा। इसमें शहर के इतिहास के कई और महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया जाएगा।