फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DPS team winner in kabaddi

कबड्डी में डीपीएस टीम विजयी

Thu, 19 Dec 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
DPS team winner in kabaddi
सरूरपुर। कक्केपुर चौराहा स्थित दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करनावल एवं कक्केपुर स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थाओं की टीम ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कक्केपुर चौराहा स्थित दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन स्कूल प्रबंधक नरेंद्र कुमार पांचाल ने फीता काटकर किया। इसके बाद उद्घाटन मैच करनावल के एमडीएस पब्लिक स्कूल दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की सीनियर टीम के बीच रहा। दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल की सीनियर टीम कप्तान हर्ष चौधरी के नेतृत्व में स्कोर 64 पाकर विजयी रही। हालांकि इसके विपरीत एमडीएस स्कूल की सीनियर टीम का स्कोर 64 के मुकाबले 16 रहा। जूनियर वर्ग में एमडीएस स्कूल की टीम विजयी रही। दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल का स्कोर 47 एमडीएस स्कूल की टीम का स्कोर 48 रहा। प्रतियोगिता के दौरान एमडीएस स्कूल के अनस को हाई-फाई वह मयंक को सुपर टेन का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विजई रही टीम बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्कूल की ओर से प्रशस्ति पत्र मेडल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रबंधक नरेंद्र कुमार, प्रिंसिपल रश्मि त्यागी एमडीके स्कूल एमडीएस स्कूल करनाल के प्रबंधक अजय कुमार शास्त्री, प्रिया त्यागी, बबीता, इकराम, संदीप, अर्चना, संजय, अनुभा, श्वेता, नीरज, मधु, वंदना आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed