फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DPS gets the honor of best school in the city

डीपीएस को मिला शहर के सर्वोत्कृष्ट विद्यालय का सम्मान

Thu, 11 Sep 2025 08:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
DPS gets the honor of best school in the city
मेरठ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और शानदार शैक्षणिक परिणामों के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल को शहर के सर्वोत्कृष्ट विद्यालय का सम्मान दिया गया। यह सम्मान बुधवार को सीफोर बहु-विषयक अनुसंधान संगठन द्वारा दिल्ली के ताज विवांता होटल में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। सीफोर एक बहु-विषयक अनुसंधान संगठन है, जो शैक्षणिक संस्थानों के प्रदर्शन, मूल्यांकन, अनुसंधान और जनमत सर्वेक्षणों में विशेषज्ञता रखता है। विद्यालय को शिक्षण पद्धति, पाठ्यक्रम, खेलकूद, शिक्षा और सह-पाठयक्रम गतिविधियां मापदंडों की कसौटी पर परखने के बाद दिया गया। प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। भविष्य में भी विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता को ऊंचाई पर ले जाने में अग्रसर रहेगा। विद्यालय की प्रो वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह ने सभी को शुभकामना दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed