फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DPRO inspected the digital library.

Meerut News: डीपीआरओ ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण

Wed, 26 Aug 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
DPRO inspected the digital library.
ग्राम हसनपुर कला में डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण करते डीपीआरओ।
- हसनपुर कला और नंगली किठौर की लाइब्रेरी सब कुछ ठीक-ठाक रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। ग्रामीण अंचल के बच्चों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अत्यधिक शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा शुरू की गई डिजिटल लाइब्रेरी योजना धरातल पर रंग ला रही है। इसी कड़ी में जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने विकास खंड माछरा की ग्राम पंचायत हसनपुर कला और नंगली किठौर में नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।
उन्होंने ग्राम पंचायत में तैयार की गई लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों व ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्हें डिजिटल लाइब्रेरी में आधुनिक कंप्यूटर सिस्टम, हाई स्पीड वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी, प्रतियोगी परीक्षाओं और अकादमिक पाठ्यक्रम की विविध पुस्तक वाटर कूलर स्वच्छ शौचालय सही मिले।
विज्ञापन

डीपीआरओ के साथ मौजूद सहायक विकास अधिकारी विक्रांत त्यागी ने बताया कि विकास खंड माछरा में शिक्षा के स्तर को सुधारने और युवाओं को गांव में ही पठन-पाठन का बेहतर माहौल देने के लिए चयनित ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें 11 ग्राम पंचायत चयनित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी को शेष ग्राम पंचायतों में भी डिजिटल लाइब्रेरी के कार्य को जल्द पूर्ण कर लाइब्रेरी का संचालन समय से करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान जग्गी, विनय कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed