फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DPR of waste disposal plant will be placed in CAT board meeting

Meerut News: कैट बोर्ड की बैठक में रखी जाएगी कूड़ा निस्तारण प्लांट की डीपीआर

Wed, 10 Dec 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
DPR of waste disposal plant will be placed in CAT board meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। छावनी परिषद की 12 दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। इनमें एनसीआरसीटीसी द्वारा दिए गए 57 करोड़ के विकास कार्य मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) से कराने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। पहले इन कार्यों को एनसीआरसीटीसी द्वारा ही कराने का एमओयू हुआ था। बाद में एनसीआरसीटीसी ने पैसा लेने के लिए पत्र लिखा। जिस पर रक्षा मंत्रालय ने चार निर्माण एजेंसियों से निर्माण कार्य कराने का सुझाव देेते हुए छावनी परिषद को उनसे पूछने के कहा। छावनी परिषद ने एमईएस और सीपीडब्ल्यूडी से इस बारे में पूछा तो एमईएस इस कार्य को कराने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद साथ ही बोर्ड बैठक में दो कूड़ा निस्तारण प्लांट की डीपीआर भी रखी जाएगी। छावनी परिषद द्वारा लीगेसी वेस्ट और ताजे कूड़े का निस्तारण करने के लिए दो प्लांट लगाए जाएंगे। इनकी डीपीआर तैयार कर ली गई है और इनके निर्माण पर लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अब्दुल्लापुर डंपिंग ग्राउंड में दोनों प्लांट बायोरेमेडिएशन तकनीक के बनेंगे। कूड़े की छंटाई करके प्लास्टिक कचरा, ईंट-पत्थर और कंपोस्ट अलग-अलग किया जाएगा। मार्च तक इन दोनों प्लांट को क्रियाशील कर दिया जाएगा। इससे कैंट क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा उठान में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed