{"_id":"6935836c74e181a7c807aef2","slug":"dp-singh-became-the-winner-in-the-western-up-sub-area-golf-cup-meerut-news-c-72-1-mct1004-145160-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डीपी सिंह ने पश्चिमी यूपी सब एरिया गोल्फ कप चैंपियनशिप जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डीपी सिंह ने पश्चिमी यूपी सब एरिया गोल्फ कप चैंपियनशिप जीती
विज्ञापन
- मेरठ छावनी के आर्मी गोल्फ कोर्स में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ छावनी स्थित गोल्फ कोर्स में रविवार को पश्चिम यूपी सब एरिया गोल्फ कप-2025 का आयोजन किया गया। इसमें 75 स्ट्रोक्स के साथ डीपी सिंह ने चैंपियनशिप का खिताब जीता। उन्हें विजेता ट्रॉफी के साथ प्रतिष्ठित पीयूपीएसए रोलिंग कप से भी सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप में 85 गोल्फ खिलाड़ियों ने भाग लिया। पीयूपीएसए गोल्फ कप में वरिष्ठ नागरिक, महिला वर्ग और बालक वर्ग की स्पर्धाएं हुई।
महिलाओं की श्रेणी में नीता तिवारी 14 अंकों के साथ विजेता रहीं। लेफ्टिनेंट कर्नल रूबी गर्ग और उषा गुप्ता 7-7 अंक हासिल किए। लेफ्टिनेंट कर्नल रूबी गर्ग को टाईब्रेकर के आधार पर उपविजेता घोषित किया गया। सबसे लंबी ड्राइव का पुरस्कार 287 गज की दूरी के साथ कर्नल सूरज सिन्हा को दिया गया। पिन के सबसे करीब का पुरस्कार पांच फीट की दूरी के साथ अयान मावी ने जीता। सेंटर लाइन के सबसे करीब का पुरस्कार तीन इंच की दूरी के साथ कर्नल दीपेंद्र सरीन ने हासिल किया। अधिकतम पार्स का पुरस्कार सुभाष दहिया को दिया गया। अधिकतम बर्डीज का पुरस्कार तीन बर्डिज के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल संजय सिंह को दिया गया।
वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में 34 अंकों के साथ कर्नल अरुण कुमार शर्मा विजेता रहे। कर्नल आरबीएल शिवपुरी को 34 अंकों के साथ उपविजेता घोषित किया गया। कर्नल एमके उपाध्याय ने 42 अंकों और 10 पार के साथ बेस्ट नेट ट्रॉफी जीती। कर्नल अंशुल छाबड़ा को बेस्ट नेट कैटेगरी में 42 अंकों और छह पार के साथ उपविजेता घोषित किया गया। बेस्ट ग्रॉस कैटेगरी में डीपी सिंह विजेता और लेफ्टिनेंट कर्नल कुलदीप गहलोत उपविजेता रहे।