फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dozens of villages in trouble due to rising water level and flood in Bijnor

बिजनौर में दिखा गंगा का रौद्र रूप : जलस्तर बढ़ने और भूकटाव से दर्जनों गांव मुश्किल में, प्रशासन ने किया अलर्ट

Sun, 20 Jun 2021 06:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Jun 2021 06:37 PM IST
सार

प्रशासन ने गांव में अनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों को गंगा तट की ओर न जाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
Dozens of villages in trouble due to rising water level and flood in Bijnor
गंगा में बढ़ा जलस्तर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। गंगा के तेज बहाव में नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा ने भूकटाव शुरू कर दिया है।  भूकटाव गांव की आबादी की ओर बढ़ रहा है और गंगा तट से गांव की दूरी मात्र 75 मीटर रह गई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने गांव में अनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों को गंगा तट की ओर न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

 
गंगा का जलस्तर बढ़ने से रविवार को गांव गौसपुर में कटान शुरू हो गया। सूचना पर तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, डिप्टी कमीशनर जीएसटी नीरज सिंह ने राजस्व टीम के साथ गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को गंगा के किनारे नहीं जाने की हिदायत दी। गौसपुर के ग्रामीणों में कृषि भूमि के कटान को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन


भूकटाव से मात्र 75 मीटर दूर रहे गए घरों के स्वामियों लाल सिंह, राजपाल, सुभाष, तेजपाल, अरुण, हरपाल सिंह में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान अनीता देवी, चरण सिंह, अवनीश कुमार, सुरेंद्र सिंह का कहना है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारी गांव का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अब तक कटान रोकने के लिए तटबंध नहीं बनाए गए, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गंगा में समा रही फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर, सिचाईं विभाग के अधिकारी भी भूकटाव का दौरा करने गंगा घाट पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजस्व टीम ने गांव में लगाया कैंप 
प्रशासन ने गांव गौसपुर में बाढ़ चौकी बनाई है। लेखपाल मेघ सिंह, ललित कुमार, रामानंद ने गांव में कैंप लगाकर अनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों को गंगा की ओर न जाने की हिदायत दी है। 


कोटावाली से भारी वाहनों के गुजरने पर रोक 
भागूवाला। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से कोटावाली नदी का जल स्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने कोटावाली नदी से भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी है। नदी के एक छोर पर पुलिस तैनात है और भारी वाहनों नदी के रपटे के रास्ते से जाने को रोक रही है। लेकिन कुछ भारी वाहनों के चालक जान जोखिम में डालकर नदी के रास्ते से वाहन को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed