फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dozens of green trees were cut from Jani Block premises, Block Development Officer and Block Chief denied information

जानी ब्लॉक परिसर से दर्जनों हरे पेड़ काटे, खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख ने जानकारी से किया इन्कार

Mon, 17 Oct 2022 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dozens of green trees were cut from Jani Block premises, Block Development Officer and Block Chief denied information
जानी ब्लॉक परिसर से दर्जनों हरे पेड़ काटे, खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख ने जानकारी से किया इन्कार
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी ब्लॉक परिसर में खडे़ एक दर्जन से ज्यादा हरे पेड़ शनिवार की रात अज्ञात व्यक्तियों ने काट लिए। इतनी सब ब्लॉक परिसर की ऊंची चहारदीवारी और गेट बंद होने के बावजूद किया गया। घटना की जानकारी से ब्लॉक खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख ने इन्कार किया है।
जानी ब्लॉक परिसर में शनिवार रात एक दर्जन से ज्यादा पेड़ काट लिए गए। इतना ही नहीं, घटना को छुपाने के लिए पेड़ों की जड़ों को भी जमीन में मिट्टी खोद कर निकाल लिया गया। पेड़ों के पत्तों और टहनियों को भी मौके से हटा दिया गया। यह सब ब्लॉक गेट पर ताला लगे होने और ऊंची चहारदीवारी के बीच किया गया। ज्यादातर पेड़ पापुलर के थे, जो करीब आठ-दस साल पुराने थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह ग्रामीण सैर पर निकले तो उस समय तक भी पेड़ों को काटा जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, कटे पेड़ो को कैंटर गाड़ी में लादकर ले जाया गया। घटना की चर्चा क्षेत्र में शुरू हुई तो कुछ ग्रामीणों ने पेड़ काट रहे व्यक्तियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्लॉक अधिकारियों ने पेड़ों को कटवाया है। ग्रामीणों के अनुसार, पेड़ काटने की घटना ब्लॉक कर्मियों के सहयोग के बिना नहीं हो सकती है। रात में ब्लॉक परिसर में चौकीदार रहता है। ब्लॉक के गेट को रात में बंद कर दिया जाता है।

जानी खंड के विकास अधिकारी दीपक तेवतिया के अनुसार ब्लॉक की तरफ से पेड़ों को नहीं कटवाया गया है। रविवार की छुट्टी है। सोमवार को वह पेड़ काटने की जांच कर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे।
डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed