फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dowry murder case filed

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 18 Nov 2020 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder case filed
सरधना। ग्राम कालंदी निवासी एक विवाहिता की बीती 23 सितंबर को प्रसव पीड़ा के दौरान कालंद चुंगी के निकट स्थित गोस्वामी हेल्थ केयर सेंटर में मौत हो गई थी। इस मामले में ससुराल वालों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। वहीं, संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अब इस मामले में मृतका की मां ने हेल्थ केयर सेंटर संचालक से मिलीभगत कर बेटी की हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। पुलिस ने पति समेत 14 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्शना पत्नी सुनील कुमार निवासी ग्राम कोटा थाना नागल जिला सहारनपुर हाल निवासी पुलिस आवास कॉलोनी सरधना ने सोमवार को दहेज हत्या की रिपोर्ट कराई। दर्शना ने बताया कि उसकी दो पुत्री आरती उर्फ स्वीटी एवं ज्योति की शादी 8 मार्च 2019 को कालंदी निवासी पवन के पुत्रों से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले पुत्रियों का उत्पीड़न कर रहे थे। वे दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर स्वीटी का गर्भपात कराना चाहते थे। उसकी 23 सितंबर को उसकी हेल्थ केयर सेंटर में मौत हो गई। वे जानकारी पाकर कालंदी पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया। इस मामले का थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने मंगलवार को दर्शना की तहरीर पर स्वीटी के पति उत्तम, देवर गौतम, ससुर पवन, सास रेखा, जेठानी रीना, जेठ गौरव, ननद रजनी, चचिया ससुर देवेंद्र नरेश, चचिया सास सीमा, देवर शेखर, चचिया ननद शिखा, चिकित्सक एवं गोस्वामी हेल्थ केसर सेंटर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानध्यक्ष ब्रिजेश कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed