Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dowry Harassment Cases in Agra and Shamli: Police Constable and Seven Others Booked

यूपी: आगरा में सिपाही पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, पत्नी को कमरे में बंद करने का दावा; नौ पर मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Nov 2026 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Nov 2026 12:14 PM IST
सार

आगरा में पुलिस सिपाही और उसके परिजनों पर पांच लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। शामली के कैराना में भी पति समेत सात के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Dowry Harassment Cases in Agra and Shamli: Police Constable and Seven Others Booked
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं को प्रताड़ित करने के दो मामले सामने आए हैं। आगरा में मेरठ पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही और उसके परिजनों पर पांच लाख रुपये की मांग करने तथा विवाहिता को कमरे में बंद कर भूखा-प्यासा रखने का आरोप लगा है। वहीं, शामली के कैराना में विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दो लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शादी के दो माह बाद कमरे में बंद करने का आरोप
श्रीराम धाम कॉलोनी, चंदन नगर निवासी सोनम कुशवाह ने ट्रांस यमुना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनकी शादी 10 मार्च को पीपल खेड़ा, सैंया निवासी तेज प्रकाश के साथ हुई थी। तेज प्रकाश उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और मेरठ पुलिस लाइन में तैनात है।
विज्ञापन


सोनम के मुताबिक, शादी में उनके पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद पति तेज प्रकाश, सास मुन्नी देवी, ससुर हरिमोहन और देवर-ननद समेत अन्य परिजन कम दहेज लाने का ताना देने लगे। उनसे पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नरक चतुर्दशी आज: शाम को होगा यम दीपदान; अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति के लिए विशेष विधान

Trending Videos

विवाहिता का आरोप है कि मांग का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। 29 अप्रैल को सास ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद तीसरे महीने पति उसे जबरन मायके के बाहर छोड़कर चला गया।

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पति समेत नौ लोगों को नामजद किया गया है।

 

कैराना: दो लाख रुपये और कार की मांग का आरोप
मोहल्ला दरबार कला निवासी महक ने कोतवाली में पति और ससुराल पक्ष के छह अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महक के अनुसार, उनकी शादी छह साल पहले मेरठ के सरधना स्थित मोहल्ला इस्लामाबाद कमेला निवासी मेहताब के साथ हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। महक का एक बच्चा है और वह गर्भवती भी हैं। आरोप है कि ससुराल वालों ने उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह मायके में रह रही थीं।

मायके पहुंचकर मारपीट और तीन तलाक की धमकी देने का आरोप
महक ने आरोप लगाया कि पांच अक्तूबर को उनके पति मेहताब, सास वकीला, जेठ शाहनजर और सरफराज, जेठानी नगमा और बेबी तथा ननद सलमा गाड़ी से उनके मायके पहुंचे। वहां उनके साथ मारपीट की गई और तीन तलाक देने की धमकी दी गई।

जांच अधिकारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed