फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dowry harassment case registered against NRI husband and in-laws

एनआरआई पति व ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Mon, 11 Aug 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case registered against NRI husband and in-laws
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाने पर शनिवार को महिला रेखा ने अमेरिका में रह रहे एनआरआई पति मनीष यादव व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज के बाद मामले की जांच में लग गई है। पुलिस ने महिला के पति व ससुरालवालों से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

रोहटा रोड स्थित कुंदनकुंज कॉलोनी निवासी रेखा ने कुछ दिन पूर्व एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया था कि उसकी शादी 2019 में रोहटा रोड की कृष्णा कुंज कॉलोनी के मनीष यादव से हुई थी। मनीष अमेरिका के वाशिंगटन में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित कर रहे है। शादी के एक महीने बाद ही रेखा भी अमेरिका चली गई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पति ने अमेरिका में भी कई बार मारपीट की थी। जिसकी शिकायत उसने अमेरिका पुलिस से भी की थी। सात महीने बाद पीड़िता वापस भारत आ गई थी। आरोपी पति वापस भारत आया था और पत्नी से गलती मानते हुए घर ले गया था। इसी बीच 2021 में महिला ने एक बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद पति वापस अमेरिका चला गया था। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया था। महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की थी। पुलिस ने पति मनीष यादव, ससुर नेत्रपाल, सास सरोज, ननद रीटा व गीता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed