फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dowry harassment allegation against in laws

ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Mon, 21 Sep 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
dowry harassment allegation against in laws
सरधना। ईकड़ी गांव निवासी युवती ने दहेज की मांग को लेकर अपने हापुड़ निवासी ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। रविवार को दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

ईकड़ी गांव निवासी मोनिका पुत्री राजकुमार ने रविवार को थाने में अपनी ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। मोनिका ने बताया कि उसकी शादी हापुड़ के थाना बाबूगढ़ छावनी के मतनौरा गांव निवासी युवक से 19 मार्च 2004 को हुई थी। उसकी ससुराल वाले तभी से उसके साथ उत्पीड़न करते चले आ रहे हैं। उसके चार बच्चे होने के बाद भी ससुरालियों ने दहेज की मांग बंद नहीं की। जिसके चलते दहेज की मांग को लेकर 19 सितंबर 2020 को उसके साथ मारपीट कर ससुराल वालों ने उसकी हत्या का प्रयास भी किया ओर उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। थाना पुलिस ने शिकायती पत्र पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि शिकायती पत्र की जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed