फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Download of admit card starts, today decision on online examination in law

सीसीएसयू : एडमिट कार्ड डाउनलोड होने शुरू, कैंपस में कल से खुलेंगे हॉस्टल, लॉ की ऑनलाइन परीक्षा पर फैसला आज

Tue, 06 Jul 2021 11:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 06 Jul 2021 11:11 AM IST
सार

जिन छात्र-छात्राओं ने एलएलबी अंतिम सेमेस्टर और एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर में परीक्षा फार्म नहीं भरे थे, उनको अब फार्म भरने का अंतिम मौका दिया गया है।

विज्ञापन
Download of admit card starts, today decision on online examination in law
सीसीएसयू

विस्तार

सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में बीए-एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम में ऑनलाइन परीक्षा के पैटर्न को लेकर आज निर्णय लिया जाएगा। कैंपस में डिजिटल कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इसमें ही परीक्षा की तिथि भी घोषित होगी। आठ जुलाई से जारी हुआ बीए-एलएलबी की परीक्षा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। इन तीनों परीक्षाओं की नई तिथि जल्द घोषित होगी। आठ जुलाई से होने वाली वार्षिक परीक्षा एवं 15 से होने वाली सेमेस्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


बीए-एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम की परीक्षाओं को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से ऑनलाइन आयोजन पर भी सहमति दी जा चुकी है। ऐसे में कुछ छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर विवि प्रशासन की तरफ से डिजिटल कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी मंगलवार को अपनी रिपोर्ट देगी। परीक्षा का पैटर्न बहुविकल्पीय ही रहेगा। मंगलवार को इन परीक्षाओं के पैटर्न के साथ तिथियों की घोषणा हो जाएगी। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


एलएलबी-एलएलएम में परीक्षा फार्म भरने का मौका
जिन छात्र-छात्राओं ने एलएलबी अंतिम सेमेस्टर और एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर में परीक्षा फार्म नहीं भरे थे, उनको अब फार्म भरने का अंतिम मौका दिया गया है। 13 जुलाई फार्म भरने की अंतिम तिथि है। लिस्ट विवि भेजने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फार्म भर दिया था, लेकिन वे सत्यापित नहीं करा पाए थे, वे भी अपना फार्म सत्यापित करा लें। विवि ने ये अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमए-एमएससी-एमकॉम में आज परीक्षा फार्म सत्यापित करा लें
एमए, एमएससी-एमकॉम, बीएससी कृषि एवं बीएससी गृह विज्ञान में जो छात्र परीक्षा फार्म भर चुके हैं, लेकिन वे परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर पाए थे, उनको विवि ने अंतिम मौका दिया है। पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है।

बीकॉम ऑनर्स फाइनल इयर का रिजल्ट जारी
सीसीएसयू कैंपस में संचालित बीकॉम ऑनर्स फाइनल ईयर का रिजल्ट विवि ने जारी कर दिया है। मंगलवार से विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है।

कैंपस में कल से खुलेंगे हॉस्टल, एक कक्ष में रहेगा एक ही छात्र
कैंपस में संचालित अंतिम सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षाएं 12 जुलाई से होनी हैं। विवि परीक्षा कार्यक्रम जारी कर चुका है। कैंपस में अधिकतर छात्र-छात्राएं बाहर के हैं, ऐसे में छात्र हॉस्टल खोलने की मांग कर रहे थे। चीफ वार्डन प्रो. पीके शर्मा ने बताया कि सात जुलाई से छात्र-छात्राएं हॉस्टल में रह सकते हैं। एक कक्ष में एक ही सीट अलॉट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed