{"_id":"5f10766e8ebc3e63c232a40e","slug":"double-murder-in-bijnor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर: दूध लेने पड़ोसी के घर पहुंची थी महिला, चारपाई पर दंपती का रक्तरंजित शव देखकर निकली चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर: दूध लेने पड़ोसी के घर पहुंची थी महिला, चारपाई पर दंपती का रक्तरंजित शव देखकर निकली चीख
Thu, 16 Jul 2020 10:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:47 PM IST
सार
- जानलेवा हमले का मुकदमा वापस न लेने पर दंपति को घर में गला रेतकर मौत के घाट उतारा
- बेटी को छेड़ने का विरोध करने पर आरोपी ने पहले भी किया था जानलेवा हमला
- मुकदमे को खत्म न करने पर दंपती को किया खत्म
विज्ञापन
विलाप करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक सिरफिरे युवक ने घर में सो रहे दंपती को धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। सिरफिरा युवक मृतक दंपती से खुन्नस रखता था इसी कारण उसने दोनों को मौत की नींद सुला दिया। आगे जानें इस सनसनीखेज वारदात का पूरा सच
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
स्योहारा थानाक्षेत्र में सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर सोए हुए दंपती को रात के अंधेरे में धारदार हथियार से बेरहमी से काट डाला। हत्या की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़े हुए थे।
थाना स्योहारा के गांव विशनपुरा निवासी शिवकुमार शर्मा की बेटी को उसके पड़ोस में रहने वाला मनुदत्त शर्मा आए दिन छेड़छाड़ करता था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद रहता था। डेढ़ साल पहले शिवकुमार शर्मा ने मनुदत्त का विरोध किया तो मनुदत्त शर्मा ने शिवकुमार पर गोली दाग दी थी। गंभीर घायल हुए शिवकुमार शर्मा ने मनुदत्त शर्मा खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विलाप करते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मनुदत्त शर्मा जेल गया था और करीब एक साल पहले जेल से बाहर आया था। मनुदत्त अब शिवकुमार पर जानलेवा हमले का मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। शिवकुमार इसके लिए तैयार नहीं था। शिवकुमार ने अपनी बेटी की शादी कर दी थी। शिवकुमार का बेटा मंगलवार को अपनी बहन की ससुराल में था। घर पर शिवकुमार व उनकी पत्नी उषा ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात मनुदत्त शर्मा ने शिव कुमार के घर में घुसकर श्विकुमार व उषा को धारदार हथियार से काट डाला। दोनों उस समय सो रहे थे। दोनों के रक्तरंजित शव बुधवार सुबह उनकी चारपाई पर ही पड़े मिले। दोनों के गलों पर धारदार हथियारों के कई वार के निशान थे।
सुबह को पड़ोस की ही एक महिला शिवकुमार के घर दूध लेने पहुंची, तो इस भयानक वारदात का पता चला। सूचना मिलते ही आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा, एसपी संजीव त्यागी, एसपी देहात संजय सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सुबह को पड़ोस की ही एक महिला शिवकुमार के घर दूध लेने पहुंची, तो इस भयानक वारदात का पता चला। सूचना मिलते ही आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा, एसपी संजीव त्यागी, एसपी देहात संजय सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
सीओ धामपुर महावीर सिंह राजावत ने बताया कि मृतक के भतीजे की ओर से मनुदत्त के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मनुदत्त ने शिवकुमार पर साल 2018 में जानलेवा हमला किया था। उसने अपने पिता पर भी जानलेवा हमला किया था। आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
आईजी रमित शर्मा, एसपी संजीव त्यागी, एसपी देहात संजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्यारोपी के परिजनों को हिरासत में लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीम बनाई हैं।
आईजी रमित शर्मा, एसपी संजीव त्यागी, एसपी देहात संजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्यारोपी के परिजनों को हिरासत में लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीम बनाई हैं।