फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dosto ne hi

दोस्तों ने ही कर दिया कपिल का कत्ल

Tue, 20 Sep 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 20 Sep 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
dosto ne hi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 शताब्दी नगर सेक्टर-1 से लापता टैक्सी चालक का शव उसके दोस्तों की निशानदेही पर पुलिस ने डीएन पालीटेक्निक के पीछे जंगल से बरामद कर लिया। दोस्त की नजदीकी रिश्तेदार युवती से मेल जोल और लेन देन का विवाद चालक की हत्या की वजह बना।
विज्ञापन

 टैक्सी चालक कपिल 10 सितंबर को अचानक गायब हो गया था। कपिल की मां शिवकुमारी ने परतापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार शिवकुमारी ने शक जताया था कि कपिल को रिठानी निवासी उसका दोस्त पंकज अपने साथ ले गया था। सोमवार को पुलिस ने पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन थोड़ी सख्ती ही उसने पूरा राज उगल दिया।
विज्ञापन

एसओ परतापुर प्रदीप त्रिपाठी के अनुसार रिठानी निवासी पंकज, दीपक और आकाश तीनों कपिल के दोस्त थे। इसी दौरान पंकज की एक नजदीकी रिश्तेदार युवती से कपिल का मेलजोल बढ़ गया। पंकज को इसका पता चला तो उसे यह बर्दाश्त नहीं हुआ। कपिल का पंकज से लेन देन का भी विवाद था। इसलिए वह कपिल से बदला लेने की ताक में था। उसने अपने दोस्त दीपक और आकाश के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई । 10 सितंबर को घर से बुलाकर उसे डीएन पालीटेक्निक के पास जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पंकज के दोस्त दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया और दोनों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट, शराब की बोतल, खाली गिलास आदि बरामद किए। सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंचे। एसओ के अनुसार तीसरे आरोपी आकाश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में दब गई चीख पुकार
एसओ के अनुसार प्लानिंग के तहत ही पंकज कपिल को बुलाकर ले गया। दीपक और आकाश भी उसके साथ हो लिए। तीनों कपिल को जंगल में ले गए। सभी ने वहां शराब पी और जुआ खेला। मौका देख तीनों ने कपिल को दबोच लिया और उसके सिर में ईंटों से वार कर हत्या कर दी। वह चीखा चिल्लाया लेकिन जंगल होने की वजह से उसकी चीख कोई नहीं सुन सका।

हमने तेरा क्या बिगाड़ा था
कपिल के शव की शिनाख्त करते हुए उसकी मां शिवकुमारी का बुराहाल हो गया। उसने वहां खडे़ पंकज को खरी खोटी सुनाई और उसकी पिटाई करने लगी। रोते हुए वह बोली तेरा हमने क्या बिगाड़ा था।


कौन चलाएगा घर
कपिल की मौत के बाद उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है। पड़ोसियों ने बताया कि कपिल के पिता की मौत तीन साल पहले हो गई थी। इसके बाद कपिल के भरोसे ही परिवार की रोजी रोटी चल रही थी। परिवार में एक भाई और दो बहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed