{"_id":"5f3c34af8ebc3e3d1a5b122f","slug":"doordarshan-study-on-self-prabha-channels-meerut-news-mrt496832118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन नहीं जुड़ पाए तो दूरदर्शन- स्वयंप्रभा चैनल पर करें कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन नहीं जुड़ पाए तो दूरदर्शन- स्वयंप्रभा चैनल पर करें कक्षाएं
विज्ञापन
मेरठ। यूपी बोर्ड के वह छात्र जो ऑनलाइन कक्षाओं से नहीं जुड़ पाए हैं, वह दूरदर्शन और स्वयं प्रभा चैनल पर कक्षाएं कर सकते हैं। मंगलवार से कक्षाएं शुरू हो गई हैं। मेरठ में कक्षाएं 9 से 12वीं तक करीब एक लाख 60 हजार विद्यार्थी हैं, जो यूपी बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ते हैं। इनमें से करीब 45 प्रतिशत विद्यार्थी (72 हजार) ऐसे हैं जो ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। किसी के पास एंड्रॉइड मोबाइल नहीं है तो किसी के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है।
ऐसे विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए यह निर्णय लिया है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए वीडियो और वर्चुअल कक्षाओं के संचालन दूरदर्शन उत्तर प्रदेश और स्वयं प्रभा चैनल 22 के माध्यम से शुरू की गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि कक्षा 9 और 11 की पढ़ाई स्वयं प्रभा चैनल 22 पर सुबह 11 से 1 बजे तक होगी। इसका पुन: प्रसारण शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक होगा। साथ ही कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर दोपहर 1 से 2, 2:30 से 3, 3:30 से 5, 5:30 से 6:30 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि निर्देश दिए गए हैं कि अध्यापक भी शैक्षिक प्रसारण देखें और छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान व्हाट्सअप और फोन से करें। सभी प्रधानाध्यापक शिक्षकों के व्हाट्सअप समूह में इन निर्देशों को डालें और शिक्षक विद्यार्थियों को शैक्षिक प्रसारण की जानकारी दें। साप्ताहिक समय सारिणी की सूचना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को नियमित सूचना मिल सके। अभिभावक संघ के माध्यम से अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दी जाए।