फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Door-to-door garbage is not being taken apart in trains, wet-dried garbage

डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों में अलग नहीं लिया जा रहा गीला-सुखा कूड़ा

Wed, 10 Feb 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage is not being taken apart in trains, wet-dried garbage
डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों में अलग नहीं लिया जा रहा गीला-सुखा कूड़ा
विज्ञापन

- नगर आयुक्त ने दिए हैं चालान काटने के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों में सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग लेने के आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है। नगर आयुक्त ने इसके लिए आदेश दिए हैं साथ ही ऐसा नहीं करने वालों के चालान काटने के निर्देश दिए हुए हैं। ओडीएफ प्लस-प्लस में फेल होने के बाद भी निगम अधिकारी चेत नहीं रहे हैं। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत जल्द ही क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम शहर में गार्बेज मैनेजमेंट के निरीक्षण के लिए आने वाली है।

क्यूसीआई की टीम ने गोपनीय तरीके से सर्वेक्षण करना शुरू कर दिया है। दिसंबर माह में गोपनीय तरीके से शुरू किए गए निरीक्षण में नगर निगम ओडीएफ प्लस-प्लस में फेल साबित हो चुका है। अब गार्बेज मैनेजमेंट का भी निरीक्षण जल्द ही होना है। नगर निगम ने पिछले साल ही डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की है, लेकिन अभी तक शहर के सभी 90 वार्डों में ये गाड़ियां नहीं जा पा रही हैं। चालकों की कमी के चलते करीब 50 गाड़ियां डिपो में ही खड़ी है। मानकों का पालन कराने और सर्वेक्षण में निर्धारित अंकों को झटकने के लिए नगर आयुक्त मनीष बंसल ने डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों में सूखा, गीला और मेडिकल वेस्ट आदि को अलग-अलग लिए जाने के आदेश दिए थे। कहा था कि ऐसा नहीं करने पर लोगों पर जुर्माना लगाया जाए। इसके लिए सभी को चालान बुक भी मुहैया कराई जा चुकी है। उसके बाद भी गीला-सूखा कूड़ा अलग लेने के आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह का कहना है कि गाड़ियों में सूखा और गीला कूड़ा अलग लेने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो वे इसको दिखवाकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed