फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Don't panic, if you don't get a seat in one train then travel in another.

Meerut News: घबराइए मत, एक ट्रेन में नहीं मिली सीट तो दूसरी में करें सफर

Thu, 26 Oct 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 26 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Don't panic, if you don't get a seat in one train then travel in another.
सहारनपुर। ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। सीट पाने के लिए खूब जद्दोजहद हो रही। ऐसे में ट्रेनों से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे की विकल्प स्कीम से यात्रियों को वेटिंग टिकट होने पर उसी रूट की दूसरी ट्रेन में सफर करने का मौका मिल सकता है। त्योहारी सीजन की स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलने की अधिक संभावना है।
विज्ञापन

सहारनपुर से 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें वंदे भारत, शताब्दी, गोल्डन टेंपल, छत्तीसगढ़, किसान और जनशताब्दी आदि महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। त्योहारी सीजन भी शुरू हो गया है। इन दिनों ट्रेनों में भीड़ चल रही है। एक सीट पाने के लिए यात्रियों को खूब जद्दोजहद करनी पड़ रही। रेलवे की विकल्प स्कीम यात्रियों के लिए काफी कारगर होगी। रेलवे ट्रेन में वेटिंग लिस्ट होने पर यात्रियों को एक नया विकल्प देगा।
विज्ञापन


इस विकल्प से यात्री ट्रेन में वेटिंग होने पर उसी रूट की अन्य ट्रेनों को चुन सकते हैं। जिस ट्रेन में भी सीट उपलब्ध होगी, यात्री उसमें सफर कर सकेगा। इसके लिए रेलवे को कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा। ट्रेन का चार्ट बनने पर यात्री को अपना पीएनआर स्टेटस चेक करना होगा। वर्तमान में अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग हैं। दूसरी ओर, 12 स्पेशल ट्रेनों को त्योहारों में चलाने की घोषणा की गई है। ऐसे में रेलवे की स्कीम विकल्प के माध्यम से यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की विकल्प स है। ऑनलाइन टिकट बुक करते समय इस योजना का चयन करने पर उस रूट की वैकल्पिक ट्रेनों को चुना जा सकता है। इससे अगर आपका टिकट वेटिंग में चल रहा है तो जो आपने वैकल्पिक ट्रेनों को चुना है उनमें आपको सीट आवंटित कर दी जाती है।

मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed