{"_id":"68acd242973d025d8507a60b","slug":"dont-be-carelessthe-change-in-weather-is-making-you-sick-meerut-news-c-14-1-mrt1001-956639-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही न करें...मौसम का बदलाव कर रहा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही न करें...मौसम का बदलाव कर रहा बीमार
विज्ञापन
सुनील कैथवास....बदलते मौसम की वजह से जिला अस्पताल पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन।
- मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 4731 मरीज
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बारिश और उमस से हो रहा मौसम का बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। जलभराव और नमी के कारण कई बीमारियां फैल रही हैं। सोमवार को एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों के 4731 मरीज पहुंचे। ओपीडी में लंबी लाइनें लग रही हैं। मरीजों को पर्चे के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वायरल बुखार, टाइफाइड और पेट की बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि इन दिनों ज्यादा लोग वायरल बुखार के आ रहे हैं। युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सब चपेट में हैं। टाइफाइड, डायरिया और पेट की समस्या के भी काफी मरीज हैं। खानपान में लापरवाही करने और प्रदूषित पानी पीने से भी बीमारियां बढ़ रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग की सलाह
सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया का कहना है कि पानी जमा न होने दें। मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी और कूलर का पानी साफ करें। उबला पानी पीएं।
यह करें
- बुखार, दर्द या उल्टी होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- मच्छरों से बचाव और साफ पानी का इस्तेमाल जरूरी है।