फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   donation are four types in house life

गृहस्थ जीवन में दान चार प्रकार के होते हैं

Sat, 07 Mar 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
donation are four types in house life
भक्तामर विधान में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगम्बर जैन मंदिर में विश्व शांति के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का आज 29 वां दिन रहा। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य चंदन, स्वर्ण कलश से अभिषेक वीनू जैन को मिला। दीप प्रज्ज्वलन शिल्पा जैन, नीरा जैन ने किया। ब्रा. ब्र. सुनीता दीदी ने शान्तिधारा का उच्चारण किया। 101 परिवारों की ओर से विधान किया गया। समस्त स्थानीय जैन समाज, बड़ा मंदिर व गुरुकुल के समस्त स्टाफ एवं छात्र उपस्थित हुए। गुरुवर श्री चैत्यसागर जी ने त्याग को मन की साधना बताते हुए कहा कि यदि हम घर से कहीं बाहर जाते हैं तो घर परिवार सब छूटता है पर उनसे संबंध, ममत्व भाव नहीं छूटता। इसलिए वह त्याग नहीं कहलाता है। गृहस्त जीवन में त्याग दान के रूप में आता है और सन्यासी जीवन में त्याग के रूप में। गृहस्थ जीवन में दान के चार प्रकार के हैं जिसमें औषधि, शास्त्र, अभय और आहार दान। विधान का विसर्जन सलिल जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप नीरू जैन, शशी जैन ने जलाया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन लाड़ देवी, मनमोहन जैन ने किया गया। मुकेश जैन, मनोज जैन, राजीव, सुभाष, प्रेम जैन, विपिन शमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed