फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Don't get 11 thousand rupees on loan

उधार दिलाए 11 हजार रुपये नहीं लौटाने पर छोटे भाई को मार डाला

Sat, 16 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Don't get 11 thousand rupees on loan
उधार दिलाए 11 हजार रुपये नहीं लौटाने पर छोटे भाई को मार डाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना(शामली)। गांव बराला में शुक्रवार रात करीब 11 बजे मात्र 11 हजार रुपये के विवाद में बड़े भाई सूफियान ने छोटे भाई कुर्बान (33) को पेट में चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
कुर्बान गांव बराला का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है। इनके सबसे बड़े भाई मुस्तकीम ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि सुफियान ने कुर्बान को कंडेला निवासी सिल्ला से 11 हजार रुपये उधार दिलाए थे। कुर्बान रुपये नहीं लौटा रहा था। रुपये वापस न मिलने पर सिल्ला ने बदले में सुफियान की बाइक रख ली थी। इसी को लेकर सुफियान और कुर्बान के बीच विवाद हुआ। एसएसपी अभिषेक ने बताया कि लेनदेन के विवाद में सुफियान ने कुर्बान की धारदार हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुर्बान के परिवार में उसकी पत्नी एवं सात वर्षीय पुत्र है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

हत्या से टूट गया परिवार
गांव बराला में कुर्बान की हत्या में उसका आरोपी बड़ा भाई सुफियान जेल चला गया। शौकत के तीन पुत्र मुस्तकीम, सुफियान व कुर्बान मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। कुर्बान तीनों भाइयों में सबसे छोटा था। शुक्रवार रात शौकत के परिवार पर कहर बनकर टूटी। सुफियान ने विवाद के चलते अपने ही छोटे भाई कुर्बान की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने सुफियान को जेल भेज दिया। इसके घटन से परिवार टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को कब्रिस्तान में किया सपुर्द ए खाक
पुलिस ने शुक्रवार रात कुर्बान की हत्या के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम के बाद कुर्बान का शव गांव लाया गया। वहां गमगीन माहौल में सपुर्द ए खाक कर दिया।

शामली के गांव बराला में चाकू से गोदकर भाई की हत्या :: पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक कुर्बान के परि

शामली के गांव बराला में चाकू से गोदकर भाई की हत्या :: पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक कुर्बान के परि- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed