फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dog squad team could not trace the missing Sadiq

डॉग स्क्वाॅड टीम नहीं लगा सकी लापता सादिक का सुराग

Thu, 11 Sep 2025 09:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Dog squad team could not trace the missing Sadiq
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में लापता सादिक को तलाश करती डॉग स्क्वायड की टीम। संवाद
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में बारिश के दौरान नाले में बहे तीन वर्षीय सादिक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस प्रशासन लगातार बच्चे की तलाश में जुटी है। बृहस्पतिवार को हैंडलर रविंद्र नगर, सहायक सुरेंद्र चौहान, डॉग नैंसी ने करीब एक घंटे तक बच्चे की तलाश की। डॉग स्क्वाॅड टीम भी बच्चे का सुराग नहीं लगा सकी है। सर्च अभियान के बाद टीम खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन

3 सितंबर भारी बारिश के दौरान घर के बाहर खेलते समय ननिहाल में आए सहारनपुर के गांव सिकरोड़ा निवासी सोनू का पुत्र सादिक नाले में गिर गया था। पानी के तेज बहाव के चलते वह पानी में बह गया। जब तक परिजन सादिक को पकड़ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद नगर पंचायत की टीम, पुलिस व प्रशासन ने जगह-जगह नाले की निकासी को रोककर बच्चे की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दस दिन से परिजन व पुलिस टीम लगातार बच्चे की तलाश कर रही है। फिलहाल बच्चे की तलाश में डॉग स्क्वाॅड टीम को भी खाली हाथ लौटना पड़ा। सीओ सरधना आशुतोष का कहना है कि बच्चे की तलाश में लगातार सर्च अभियान चलाया जाएगा।

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में लापता सादिक को तलाश करती डॉग स्क्वायड की टीम। संवाद

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में लापता सादिक को तलाश करती डॉग स्क्वायड की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed