{"_id":"695828fe86d6f8b135040c75","slug":"dog-menace-continues-to-grow-five-people-bitten-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1071172-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बढ़ता जा रहा कुत्तों का आतंक, पांच लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बढ़ता जा रहा कुत्तों का आतंक, पांच लोगों को काटा
विज्ञापन
मेरठ। महानगर में आवारा कुत्तों का आतंक बेकाबू होता जा रहा है लेकिन नगर निगम और प्रशासन इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में पांच लोग लावारिस कुत्तों के हमले का शिकार हो गए। हालात यह है कि जिला अस्पताल में रोजाना सौ से अधिक लोग एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।
शास्त्रीनगर एल-ब्लाक के पास जागृति विहार निवासी नरेश कुमार, मेडिकल कॉलेज के सामने मुजफ्फरनगर सैनी निवासी हरेंद्र कुमार, पांडवनगर में प्रगतिनगर निवासी इमरान को कुत्ते ने पैर में काटा। वहीं, कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी निवासी अनिल कुमार को कुत्ते ने हाथ में काट लिया। पांचवीं घटना बागपत रोड स्थित साबुन गोदाम के पास की है। यहां चंद्रलोक कॉलोनी निवासी नितेश कुमार अपनी बहन के साथ बाइक पर जा रहे थे तभी एक आवारा कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह का कहना है कि शेल्टर हाउस के लिए जमीन तलाशी जा रही है और नया एबीसी सेंटर जल्द चालू होगा।