फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor's flirtation with female patient cost him dearly, husband and father beat him up, both arrested

Meerut News: चिकित्सक को महिला मरीज से दिल्लगी पड़ी महंगी, पति व पिता ने की धुनाई, दोनों गिरफ्तार

Sun, 28 Jul 2024 05:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Doctor's flirtation with female patient cost him dearly, husband and father beat him up, both arrested
बहसूमा। थाना क्षेत्र में चिकित्सक को महिला मरीज से इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया। महिला के पति व पिता ने चिकित्सक को नर्सिंग होम में समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अभद्रता पर उतारू हो गया। महिला के पति व पिता ने चिकित्सक की धुनाई कर दी। पुलिस ने मारपीट करने वाले पति व पिता को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र निवासी चिकित्सक का मुख्य मार्ग पर क्लीनिक है। बागपत के टिकरी से एक महिला मरीज यहां दवाई लेने आती थी। चिकित्सक की महिला मरीज से एक-दो बार हुई मुलाकात के बाद प्रेम प्रसंग हो गया। चिकित्सक महिला से मिलने के लिए मेरठ जाने लगा।
विज्ञापन

शनिवार को महिला का पति व पिता कुछ रिश्तेदारों संग चिकित्सक के क्लीनिक पर समझाने के लिए पहुंचा। चिकित्सक ने उनके साथ अभद्रता कर दी। इस पर महिला के परिजनों ने डॉक्टर की उसके केबिन में ही धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के पति मोहित निवासी गांव खंजरहेडी व पिता बबलू निवासी धनोरा टिकरी बागपत को गिरफ्तार कर लिया। महिला का पति वर्तमान में मेरठ में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed