फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor's car collided at Indira Chowk

Meerut News: इंदिरा चौक पर डॉक्टर की कार में टक्कर मारी

Sat, 18 Nov 2023 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 18 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Doctor's car collided at Indira Chowk
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इंदिरा चौक के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने डॉक्टर नीरज कांबोज की कार में टक्कर मार दी। कार सवार युवकों ने उनसे बदसलूकी भी की। डॉक्टर की सूचना पर आइएमए के पदाधिकारी और पुलिस पहुंच गई। दोनों युवकों का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. नीरज कांबोज का इंदिरा चौक के पास बच्चों का हॉस्पिटल है। शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे वे एक मरीज को देखने के लिए हॉस्पिटल जा रहे थे। बच्चा पार्क से ईव्ज चौराहे की तरफ चले तो इंदिरा चौक के पास उनकी गाड़ी में पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार सवार युवकों ने उनसे बदसलूकी की। डॉक्टर ने पुलिस और आईएमए के पदाधिकारियों को सूचना दी। डॉक्टर का कहना था कि गाड़ी में सवार दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी। सूचना पर कई डॉक्टर, सिविल लाइन पुलिस और सीओ कोतवाली अमित राय मौके पर पहुंच गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि मुदित और अंशुल निवासी जगन्नाथपुरी का मेडिकल कराकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed