फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor Yudhvir Singh became the Manager of Indian cricket team for tour of england and ireland

Cricket news: डाॅ. युद्धवीर सिंह बने भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर, इंग्लैंड-आयरलैंड टूर की करेंगे अगुवाई

Wed, 22 Jun 2022 03:18 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Jun 2022 03:18 PM IST
सार

16 साल के इंतजार के बाद यूपी को फिर से एक बड़ी उपलब्धि मिली है। इंग्लैंड व आयरलैंड टूर के लिए डॉ. युद्धवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर बनाए गए हैं। वह दो बार अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट के आयोजक सचिव भी रह चुके हैं। उनकी देखरेख में बोर्ड क्रिकेट और मेरठ में कई रणजी मैच हो चुके हैं।

विज्ञापन
Doctor Yudhvir Singh became the Manager of Indian cricket team for tour of england and ireland
डॉ. युद्धवीर सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

खेल नगरी मेरठ के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। यूपीसीए के निदेशक और मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. युद्धवीर सिंह को इंग्लैंड व आयरलैंड टूर के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मैनेजर बनाया गया है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में डंका बजाने वाले जिले के खिलाड़ियों के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर भी मेरठ छाप छोड़ने लगा है। प्रवीण कुमार, सुदीप त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा, प्रियम गर्ग, शिवम मावी व कार्तिक त्यागी ने अपने खेल से नाम रोशन किया है। मूल रूप से अमरोहा जिले के निवासी डॉ. युद्धवीर सिंह मेरठ कॉलेज में अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष हैं। वह मेरठ कॉलेज के प्राचार्य भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


वह 15 साल से मेरठ जिला क्रिकेट संघ के सचिव हैं। पांच साल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव का पदभार भी संभाल चुके हैं।  शिक्षा के साथ-साथ क्रिकेट में भी उनकी रुचि रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सप्ताह 26 व 28 जून को आयरलैंड के साथ भारतीय टीम के दो टी-20 मैच होंगे। जुलाई में इंग्लैंड टूर पर भारतीय टीम इंग्लैंड के साथतीन टी-20 व तीन वन डे मैच खेलेगी। सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम के साथ डॉ. सिंह का बतौर टीम मैनेजर यह पहला बड़ा अनुभव होगा। उनकी कोशिश रहेगी कि टीम अच्छा खेले। 

यह भी पढ़ें: Murder: सायमा की हत्या का आरोपी पिता व चचेरे भाई को नहीं पछतावा, बोले-बदनामी करा रही थी, मार डाला

क्रिकेट मैनेजमेंट के माहिर हैं डॉ. युद्धवीर 
डॉ. सिंह ने 2000 में अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट से शुरुआत की थी। वह दो बार अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट के आयोजक सचिव भी रह चुके हैं। उनकी देखरेख में बोर्ड क्रिकेट और मेरठ में कई रणजी मैच हो चुके हैं।

यह रहा डॉ. सिंह का सफर 
-2005 से 2015 तक मेरठ क्रिकेट संघ के सचिव
-2011 में बीसीसीआई म्यूजियम   कमेटी सदस्य
-2015 में यूपीसीए के संयुक्त सचिव 
-2016 से 2021 तक यूपीसीए के सचिव 
-2020-21 से यूपीसीए के निदेशक 
-2021 में बीसीसीआई वर्किंग ग्रुप में सेंट्रल जोन प्रतिनिधि

यह भी पढ़ें: वैश्विक बाजार में चमकेगा मेरठ: परतापुर में 240 करोड़ से बनेगा एसईजेड, रत्न और आभूषणों का बढ़ेगा निर्यात

16 साल बाद यूपी से मिला मैनेजर  
यूपी से 16 साल बाद डॉ. सिंह को मैनेजर बनने का अवसर मिला है। इससे पहले राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला व ज्योति बाजपेयी भारतीय टीम के मैनेजर रह चुके हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि कोशिश होगी यूपी को इसका फायदा मिले। प्रदेश की प्रतिभाओं को तराशकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का काम जारी है। आगे भी खेल को बढ़ावा देने का प्रयास रहेगा। 

इन्होंने दी बधाई  
एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, बीसीसीआई पिच क्यूरेटर व भामाशाह पार्क इंचार्ज रविंद्र चौहान, कोच संजय रस्ताेगी, मो. शाहिद और गांधीबाग एकेडमी के कोच तनकीब अख्तर सहित क्रिकेट जगत के लोगों ने डॉ. सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

टीम इंडिया में मेरठ की धमक
टीम इंडिया में मेरठ की धमक रही है। तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार के बाद स्विंग मास्टर भुवनेश्वर टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाज बने हुए हैं। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुई टी-20 सीरीज में भुवी ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed