फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor removed after investigation for being on duty while intoxicated.

Meerut News: नशे में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर को जांच के बाद हटाया

Wed, 15 Jul 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Doctor removed after investigation for being on duty while intoxicated.
सरूरपुर सीएचसी का मामला, इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बिगड़ गई थी भाजपा मंडल अध्यक्ष की तबीयत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ड्यूटी के दौरान विवाद के बाद चिकित्सक दीपक कुमार को सीएमओ ने हटा दिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना की तबीयत इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ने और चिकित्सक पर नशे की हालत में ड्यूटी करने के आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई हुई। मामले की जांच डिप्टी सीएमओ को सौंपी गई थी।
25 जून की शाम आदेश कसाना को पेट दर्द की शिकायत पर सीएचसी सरूरपुर ले जाया गया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक दीपक कुमार ने उन्हें दो इंजेक्शन लगाए, जिसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि चिकित्सक नशे की हालत में अभद्र व्यवहार कर रहा था। घटना की जानकारी सीएमओ को दी गई थी।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सक का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की मांग की और तहरीर भी दी। चिकित्सक ने पारिवारिक परेशानी के चलते नशा करने की बात स्वीकार की थी। कार्यकर्ताओं ने चिकित्सक को सीएचसी से हटाने की मांग करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। इस मामले की जांच डिप्टी सीएमओ कांति प्रसाद को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमओ रामप्रसाद ने दीपक कुमार को सीएचसी सरूरपुर से हटाने के आदेश जारी किए। सीएचसी प्रभारी राघो सिंह को चिकित्सक को हटाए जाने की मौखिक सूचना मिली है, हालांकि लिखित आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed