फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor accused of swindling Rs 3.72 lakh in the name of treatment

Meerut News: मुजफ्फरनगर सहित अन्य केंद्रों के लिए... चिकित्सक पर इलाज के नाम पर 3.72 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप

Mon, 11 May 2026 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Doctor accused of swindling Rs 3.72 lakh in the name of treatment
-पीड़िता ने कमिश्नर को शिकायत पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र में बने एक अस्पताल के चिकित्सक पर मुजफ्फरनगर की महिला बबीता ने कैंसर के इलाज के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मेरठ कमिश्नर को शिकायत देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उसके उनके पति वेदगिरी कैंसर से पीड़ित हैं। अधिकारियों ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ तहसील के गांव भूम्मा निवासी बबीता बताया कि उनके पति कैंसर से पीड़ित हैं। फरवरी 2026 में उसने पति का इलाज कराने के लिए मेरठ के एक चिकित्सक से मुलाकात की थी। जांच के बाद चिकित्सक ने बताया कि मरीज को 17 इंजेक्शन लगाने होंगे। चिकित्सक ने कहा था कि तीन इंजेक्शन के लिए 3.72 लाख रुपये देने होंगे, जबकि बाकी इंजेक्शन मुफ्त लगाए जाएंगे और इलाज से मरीज की हालत में तेजी से सुधार होगा। पीड़िता ने 17 फरवरी को पहले इंजेक्शन के लिए रुपये जमा किए थे। 11 मार्च को दूसरा इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के बाद मरीज की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई।
विज्ञापन

पीड़िता ने जब चिकित्सक से शिकायत की तो उन्होंने पेट का स्कैन कराया। यहां उन्हें बीमारी बढ़ने की जानकारी हुई थी इसके बाद चिकित्सक ने कीमोथेरेपी कराने की सलाह दी, जबकि शुरुआत में कीमो से फायदा न होने की बात कहकर इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा गया था। महिला ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर उनसे धोखाधड़ी की गई है। इलाज के लिए उन्हें अपनी जमीन तक गिरवी रखनी पड़ी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि फिलहाल शिकायत पत्र नहीं मिला है। शिकायत पत्र मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed