फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Do yoga daily if you want longevity

‘दीर्घायु चाहिए तो प्रतिदिन करें योग’

Sun, 21 Jun 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Do yoga daily if you want longevity
‘दीर्घायु चाहिए तो प्रतिदिन करें योग’
विज्ञापन

मेरठ। योग दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों ने ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित किए। प्रशिक्षकों ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए योग को सर्वोत्तम उपाय बताया। आसन, प्राणायाम में विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता बताई गई। आज दुनिया के 200 से अधिक देश एक साथ योग दिवस मनाएंगे।
21 जून का दिन दुनिया के लिए नया नहीं है। दुनिया के 200 से अधिक देशों में 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश की प्राचीन योग विद्या को दुनिया ने अपनाया है। ये बातें शनिवार को सीसीएसयू और क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रसार प्रमुख पद्म सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग दिवस के लिए वर्ष के सबसे बड़े दिन (21 जून) को चुना गया है। इस दिन सूर्य भगवान उत्तरायण से दक्षिणायन की तरफ आ जाते हैं। अब चार माह तक कोई शुभ काम नहीं होगा। हमें दीर्घायु चाहिए तो वह केवल योग से ही संभव है। योग गुरु स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने कहा कि हमें अपने अंदर सकारात्मक विचार लाने चाहिए। यदि नकारात्मक विचार हमारे अंदर आ जाते हैं तो हम वैसे ही बन जाते हैं। योग से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कुलपति प्रो. एनके तनेजा, प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. बीरपाल सिंह, डॉ. राजीव सिजेरिया, प्रो. आलोक कुमार, इंजीनियर मनीष मिश्रा, क्षेत्रीय संयोजक डॉ. विकास अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक जगत सिंह दौसा, प्रांत मंत्री अनिल शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. संदीप त्यागी, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. ओमपाल शास्त्री, कपिल त्यागी एवं सहायक प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग से दूर होंगे सभी रोग
सेरेब्रल पाल्सी आसाध्य रोग से ग्रस्त जुड़वा भाई आयुष गोयल व पीयूष गोयल भी नियमित योगाभ्यास करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बीमारी में कोई दवाई सिद्ध नहीं हो पाई है। हम दोनों वज्रआसन, भुजंगासन, पद्मासन नियमित रूप से करते हैं।
अनुलोम विलोम से नहीं होगा कोरोना
मंगल पांडे नगर के सद्भावना पार्क में पतंजलि के राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षक विनोद चौधरी ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए तीन दिन का योग शिविर चलाया। उन्होंने कहा कि योग से ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कृष्णा पब्लिक स्कूल में कर्मचारियों, छात्रों और अन्य हितधारकों के लिए वर्चुअल ऑनलाइन योग अभ्यास ‘घर-घर से योग- योगा फ्रॉम होम का’ आयोजन किया। प्रबंधक रविंद्र सिंह, एडमिन रोहित सिंह, विभा कौशिक, सुराली आदि रहे। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को तीन दिन से ऑनलाइन योगाभ्यास कराया जा रहा है। प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि छात्राओं में योग में रुचि पैदा करने के लिए बेस्ट योगमुद्रा बनाने वाली छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। अध्यपिका डॉ. रजनी, सीमा, सुधा अस्थाना, सुनीता, निधि सक्सेना, रविता, कल्पना, ममता, रचना, नीतू सिंह आदि रहे। आरजी कॉलेज के यौगिक साइंस विभाग में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर योग गुरु अर्पित ने योगाभ्यास कराया। कोऑर्डिनेटर नीना बत्रा, योग प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. प्रीति बंसल योग की बारीकियां बताई।
यूट्यूब पर होगा योगाभ्यास
मेरठ। भारतीय किसान आंदोलन की तरफ से कुलदीप त्यागी द्वारा यूट्यूब पर ऑनलाइन योगाभ्यास शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास हमारे पूर्वज महान संतों और ऋषियों द्वारा मानव जीवन की सफलता के लिए संतुलन बनाने की सर्वोच्च खोज है।

योग से जुड़े 21 राज्यों के 610 खिलाड़ी
मेरठ। स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया द्वारा ऑनलाइन इंटर स्कूल राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। संस्था के राष्ट्रीय सचिव नमन भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता में 21 राज्यों के 610 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। समापन 30 जून को होगा। इसी दिन विजेताओं की सूची जारी की जाएगी। इस दौरान अरविंद कुमार, प्रवीण राज, सुमित ठाकुर, पंकज कुमार, सैय्यद ईसा, राजेश थापा, हिम्मत स्वामी, मनोज बांदेवर, चक्रधर, मो. रजिया, भावना त्यागी, काजल त्यागी, शिल्पी चुग, अनिरुद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed