फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Do not speak on Article 370 yet: write Meenakshi

धारा 370 पर अभी बात न करें : मीनाक्षी लेखी

Sat, 23 Feb 2019 02:27 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 23 Feb 2019 02:27 AM IST
सार



भारत के मन की बात कार्यक्रम की जानकारी देने पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता
बोलीं - मोदी को हटाने की रची जा रही साजिश, इसीलिए कराया पुलवामा अटैक
आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड़ लोगों को लाभ मिलने का किया दावा

विज्ञापन
Do not speak on Article 370 yet: write Meenakshi
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पुलवामा हमला उन ताकतों की साजिश है जो प्रधानमंत्री के काम से असंतुष्ट हैं। उन्होंने मोदी को हटाने के लिए अटैक कराया है। षडयंत्रकारी ताकतों के चक्कर में न फंसकर देश को आगे बढ़ना होगा। यह बातें मेरठ पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहीं।
विज्ञापन

संकल्प पत्र बनाने से पहले भाजपा ने देश के लिए ‘भारत के मन की बात’ कार्यक्रम को लांच किया है। नागरिक अपने मन की बात ऑफलाइन या ऑनलाइन लिखकर प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। इसी का शुभारंभ करने मीनाक्षी मेरठ आईं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड़ व्यक्तियों को लाभ दिया। पीएम आवास योजना, खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन योजनाओं से भी लाभ मिला। उन्होंने स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, सराफा एसोसिएशन, डॉक्टर्स, एडवोकेट, हैंडलूम एसोसिएशन, बिल्डर एसोसिएशन से भी संवाद किया।
विज्ञापन

आज पीएम के 25-30 उम्मीदवार
मीनाक्षी ने कहा कि पहले ‘घर-घर से अफजल निकलेगा’ के नारे लगते थे। आज देश में 25-30 पीएम पद के उम्मीदवार खड़े हो गए हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है। विपक्षी पार्टियों में इस बात की होड़ रहती है कि किसने कितने हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया। कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि चार वयस्क हैं, तीन जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तलाक बिल तो पास नहीं हो सका...
उन्होंने कहा कि राज्यसभा में तीन तलाक बिल तो पास नहीं हो सका। वहां धारा 370 और 35-ए कैसे पास हो सकती है। अभी ऐसा समय चल रहा है कि इस विषय को यहीं छोड़ देना चाहिए। पाकिस्तान को हम जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह भी देखा जा रहा है कि भारत को नुकसान न हो। हमने पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने के लिए कार्रवाई कर दी है।
महागठबंधन है ‘ठगबंधन’
उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन नहीं ठगबंधन है। कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे पश्चिम बंगाल के अंदर ममता बनर्जी के साथ हैं, तो केरल में वामपंथियों के साथ हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में वह उनके खिलाफ हैं। ठगी का व्यापार और परिवारवाद कैसे बचाया जाए, इसलिए ठगबंधन किया गया है। इस बार बीजेपी का लक्ष्य 300 और एनडीए का 400 पार का है।

ये रहे मौजूद
महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, क्षेत्रीय मंत्री हरीश ठाकुर, सुधीर अग्रवाल, कमलदत्त शर्मा, राजकुमार शर्मा, अरविंद मारवाड़ी, क्षेत्रीय मीडिया संपर्क प्रमुख आलोक सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed