{"_id":"6a0f0583cc4d961c2507f8ca","slug":"do-not-offer-namaz-in-the-open-perform-sacrifice-behind-a-veil-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112405-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खुले में नही पढें नमाज, पर्दे में करें कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खुले में नही पढें नमाज, पर्दे में करें कुर्बानी
Thu, 21 May 2026 06:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 21 May 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक में उपस्थित उलेमा आदि। (मवाना)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद को लेकर तहसील सभागार में हुई शांंति समिति की बैठक में एसडीएम ने की अलेमाओं से अपील
-खुले में अवशेष न डालने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बकरीद को लेकर तहसील सभागार में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक में एसडीएम और सीओ ने लोगों से शांति और सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने उलेमाओं से अपील करते हुए कहा कि ईद पर खुले में नमाज न पढें। खुले में अवशेष न डालें और प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न करें।
एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया ने उलेमाओं से कहा कि बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी पर्दे में करें ताकि किसी को परेशानी न हो। पशुओं के अवशेषों को नगर पालिका की गाड़ी आने पर उसमें ही डालें। उन्होंने नगर पालिका ईओ पूजा सिंह को निर्देश दिए कि पशुओं के अवशेष को दबवाने के लिए गढ्ढा खोदकर रखें, अवशेषों को गहरा दबवाया जाए, ताकि आवारा कुत्ते उनको न निकाल सकें।
पालिका की कूड़ा गाड़ी मोहल्लों में लगातार घूमती रहें। इसके लिए पहले से सभी इंतजाम कर लिए जाएं और खुद इसे परख लें ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो। बकरीद पर बिजली पानी की पूरी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए संबंधित विभागों को भी निर्देशित कर दिया गया है। कोई भी समस्या हो तो उसकी जानकारी दी जाए उसका तत्काल समाधान कराया जाएगा। बैठक में क्षेत्र के मुस्लिम समाज के उलेमा और अन्य सामाजिक संगठन के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
कुर्बानी का फोटो सोशल मीडिया पर न डालें : मौलाना नफीस
शहरकाजी मौलाना नफीस ने अपील की कि कोई भी कुर्बानी की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर न डालें। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं।