फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Do not bite the trees, how to compensate the environment

मत काटो पेड़ों को भाई, कैसे करोगे पर्यावरण की भरपाई

Thu, 06 Jun 2019 04:16 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 06 Jun 2019 04:16 AM IST
विज्ञापन
Do not bite the trees, how to compensate the environment
पौधरोपण करते प्रधानचार्य आरके सिंह - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। जय हिंद सोसायटी और क्लब-60 ने शास्त्री नगर एच ब्लॉक स्थित टैगोर पार्क में एक गोष्ठी का आयोजन किया। क्लब सदस्य हरि बिश्नोई ने बताया कि गोष्ठी में शामिल हुए लोगों ने पर्यावरण की दिशा में काम करने और पानी, पेड़ व पक्षी बचाने का संकल्प लिया। अजित सिंह ने अपने पिता की याद में टंकी वाले पार्क में लगने वाले रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए दस हजार रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान नवीन सक्सेना, सुधा गुप्ता, राशि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



नृत्य गीत और चित्रकला से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
मेरठ। किसी ने गीत और नृत्य के जरिए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया तो किसी ने चित्रों से दर्शाया कि बिना प्रकृति के जीवन कितना मुश्किल हो जाएगा। बुधवार को गढ़ रोड गांधी नगर स्थित शिवांगी संगीत महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला, भाषण, कविता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रर्मों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने वायु, जल, और ध्वनि प्रदूषण को चित्रों, समभाषण एवं कविता पाठ के माध्यम से प्रस्तुत किया। पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाने का संकल्प लिया। छात्रा एश्वर्या, सिमरन, शशि, संध्या, शिवानी, श्रेया, अनूठी, आकांक्षा, नंदिनी और ऋचा ने स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित पर्यावरण का संदेश दिया। चित्रकला भाषण एवं कविता पाठ के अंतर्गत आरोही, अनिका, अंशिका, आयुषी, देवांशी, सशस्वी, अनवी और श्रुति ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष सीडी शर्मा, रेखा शर्मा, निदेशिका ऋचा शर्मा, प्रधानाचार्या राजा बलूनी, रूचि बलूनी, अदिति भारद्वाज, मंजू शर्मा, इंदु पालीवाल, प्रीति कौशिक, रंजीता, ईप्सा, ईशिका, प्रेरणा, चारू और शैलेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


रोपे पौधे, गोष्ठी में बताया महत्व
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस के तपोवन में यूथ फर्ज वेलफेयर एसोसिएशन फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर विचार गोष्ठी हुई। सदस्यों ने पौधरोपण किया। इस दौरान डॉ. प्रदीप कर्णवाल, डॉ. दलीप कुमार, निशांत अग्रवाल, बाबू गौतम, राजू, रवि, पंकज, बिसेन, प्रवेश, विपिन कुमार, रविंद्र कक्कड़, गजेंद्र, ब्रज राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अधिक से अधिक पौधे लगाने का लिया संकल्प
मोदीपुरम। विनायक विद्यापीठ में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या डॉ. उर्मिला मोरल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कोआर्डिनेटर डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि हमें अपना जीवन बचाने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता है। इस मौके पर विकास, अंकित कुमार, अजीत राणा, अनिल कुमार, अजय सहरावत, निशांक त्यागी, सचिन कुमार, सूरज सिंह, निधि चौधरी, सुरभि शर्मा, डॉ. सुनीता, एकता सिंधु आदि मौजूद रहे। वहीं रुड़की रोड़ स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण किया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने बच्चों को अपने घर के आस-पास दो-दो पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान पंकज, सचिन, विकास, लक्ष्य, तुषार जैन, शुभम, दीपक आदि मौजूद रहे।

वायु प्रदूषण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
मोदीपुरम। मोदीपुरम स्थित उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पर चित्रकला प्रतियोगिता व कार्यशाला का आयोजन हुआ। सहायक वैज्ञानिक डॉ. योगेंद्र कुमार ने शुभारंभ हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज पूठखास के डॉ. विपिन कुमार व सर्वोदय इंटर कॉलेज पांचली की राखी शर्मा निर्णायक के रूप में मौजूद रहीं। जूनियर वर्ग में प्रथम एमपीएस स्कूल के छात्र आर्यनपाल, द्वितीय आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तुषार मोतला और तृतीय सुभाष इंटर कॉलेज के छात्र कार्तिक कुमार रहे। सीनियर वर्ग में एमपीएस की मान्या भारद्वाज प्रथम, डीएमए के उत्कर्ष सेन द्वितीय व केवी डोगरा लाइंस की जाह्नवी सिंह तृतीय रहीं। 235 बच्चों ने भाग लिया था। प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को 500, 300 व 200 रुपये की धनराशि व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान प्रखर कुमार, अरुण कुमार, राम भजन, एसपी सिंह, एनके पांडे, दिलीप कुमार, धनंजय, गगवार, बालेन्द्र कुमार त्यागी, वासुदेव आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।

खतरे में है पर्यावरण
कंकरखेड़ा। सारथी संस्था के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापुरी में पौधरोपण किया। संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे ने कहा कि आज पर्यावरण खतरे में है। धरती पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है। इस दौरान प्रथम अग्रवाल, सौम्या शुक्ला, वीरेंद्र पांडे, रुबीना, दुर्गेश पांडे आदि मौजूद रहे।

51 पौधे रोपे
गंगानगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर अम्हेड़ा के ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। अम्हेड़ा निवासी एडवोकेट राबिन सिवाच ने बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से प्रत्येक वर्ष ग्रामीणों के साथ पौधरोपण करते है। कसेरूबक्सर, रक्षापुरम, मिनाक्षीपुरम, अम्हेड़ा सहित कई स्थानों पर 51 पौधे लगाए गए। इस दौरान भूपेश दक्ष, अनुज सिंह, रितिक, सारांश प्रकाश, ऋषभ, अजय कुमार, अभिषेक नागर, भास्कर, सागर सिवाच, मधुर, प्रिंस शर्मा, आशीष, गोलू आदि मौजूद रहे।


अग्रवाल समाज की महिला विंग ने बांटे पौधे
मेरठ। अग्रवाल समाज की महिला विंग ने शास्त्रीनगर, वैशाली, मंगलपांडे नगर में पौधरोपण के साथ पौधे वितरित किए। महानगर अध्यक्ष ममता सिंघल ने कहा कि इन पौधों की देखरेख भी हम करेंगे। इस मौके पर रुचि गर्ग, रजनी सिंघल, कामिनी गुप्ता, सुधा गुप्ता, मीनू अग्रवाल, मानवी सिंघल, संगीता गुप्ता, पूजा गुप्ता, अंजू गर्ग, मधु, कल्पना, मोनिका बंसल, कीर्ति गुप्ता आदि मौजूद रहीं।


पर्यावरण दिवस पर खबरें
शगुन के लिफाफे के साथ करें पौधा भेंट
- बोले पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, बेहतर भविष्य के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी
-  महीने तक लगातार शहर और पूरे जिले में चलेगा पोधारोपण महाअभियान
मेरठ।
आज पर्यावरण बहुत तेजी के साथ दूषित और प्रदूषित होता जा रहा है। हम सब की जिम्मेदारी है कि देश के नौनिहालों के बेहतर भविष्य के लिए बड़े पैमाने पर सभी जगहों पर पौधारोपण करें। नहीं तो हमारी आने वाली नस्लें हमें माफ नहीं करेंगी। मेरा मानना है कि जब कोई व्यक्ति किसी जन्मदिन या शादी समारोह में जाए तो शगुन का लिफाफा देने के साथ एक पौधा भी जरूर भेंट करें। इससे हरियाली के प्रति नवदंपति में जिज्ञासा आएगी। फिर वह नवदंपति उस एक पौधे को अपने गमले में, सोसाइटी के पार्क में या आसपास लगाकर उसकी देखभाल करें। इससे समाज में एक अच्छा सा संदेश जाएगा। यह बात पूर्व विधायक भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना ने की।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फूलबाग के गली नंबर तीन में स्थित इंदिरा पार्क में सामाजिक संस्था कांति देवी फाउंडेशन (केडीएफ) के पौधारोपण अभियान में बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पौधे रोपे।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, कायक्रम अध्यक्ष अधिवक्ता अवधेश बिहारी सक्सेना, विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर मां नीलिमानंद जी महाराज, भाजपा की क्षेत्रीय महिला कोषाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी, जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत सक्सेना, पार्षद ठाकुर नीरज, डॅ. विभोर भारद्वाज ज्योतिषाचार्य, कार्यक्रम संयोजक शैमरॉक की प्रिंसिपल श्वेता अग्रवाल, फाउंडेशन (केडीएफ) की चेयरमैन, महानगर महामंत्री अनुराग कुमार और प्रिंसिपल डॉ. मृदुला शर्मा और फाउंडेशन की अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी ने संयुक्त रूप से इंदिरा पार्क में 10 पौधे लगाकर पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत की।


सीएम के जन्मदिन पर लगाए पौधे
मेरठ। पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन पर फूल के पौधे भी लगाए। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू होकर लगातार तीन महीने तक चलेगा। सुनीता रस्तोगी, शिक्षिका और प्रचार सचिव कृतिका रस्तोगी, शिक्षिका ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर सेवानिवृत जिला जज ए.पी शर्मा, सत्यपाल सिंह पंवार, विभूति रस्तोगी, सोमेश रस्तोगी, निदेशक, शेमरॉक, उषा पाहवा, राजू सक्सेना, अवधेश शर्मा, सरोज सक्सेना, अनीता सक्सेना, मुक्ता चौधरी, उर्मिला सक्सेना, मीनाक्षी त्यागी, काव्या रस्तोगी, आद्या, पूनम रस्तोगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed