फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   do mandiro me chori

दो मंदिरों में तीन बार चोरी, हंगामा

Fri, 22 Dec 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Dec 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
do mandiro me chori
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 परतापुर थाना क्षेत्र मेंखेड़ा बलरामपुर गांव के दो मंदिरों में बुधवार रात चोरों ने दान पात्र और घंटे चोरी कर लिए। मंदिर में पहले भी चोरी हो चुकी है। ऐसे में श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। माहौल गर्माता देख भारी पुलिस बल गांव में भेजा गया। डाग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

खेड़ा बलरामपुर गांव के बाहरी छोर पर बाबा गोरखनाथ और काली माता का मंदिर है। दोनों में 10 मीटर की दूरी है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात चोरों ने दोनों मंदिरों में घुसकर दान पात्र की चेन तोड़कर उन्हें चोरी कर लिया। इसके अलावा गोरखनाथ मंदिर से सात और काली माता मंदिर से चार घंटे उतारकर ले गए। बृहस्पतिवार तड़के चोरी का पता चला तो ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पुलिस की कोई गश्त नहीं होती। मंदिर में पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है, ये तीसरी चोरी है। हंगामा बढ़ता देख भारी पुलिस बल भेजा गया। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी से भी मिले
खेड़ा बलरामपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने एसपी सिटी ऑफिस पहुंचकर विरोध जताया। कहा कि मंदिरों में छह माह में तीन बार चोरियां हो चुकी हैं, और पुलिस कुछ नहीं कर रही। ये लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है, लेकिन पुलिस की ये लापरवाही किसी दिन माहौल खराब करा सकती है। ग्राम प्रधान सुशील कुमार के अनुसार एसपी सिटी ने ग्रामीणों से चार दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed