फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   do maarige with unmarride, woman come back home get along five children

कुंवारी बनकर शादी की, मायके से लौटी तो साथ लाई पांच बच्चे

Tue, 03 Mar 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
do maarige with unmarride,  woman come back home get along five children
फलावदा(मेरठ)। क्षेत्र के एक गांव में कुंवारी बन कर शादी रचाने वाली महिला अपने साथ पांच बच्चे लेकर लौटी। ससुराल पक्ष ने महिला को अपनाने से इंकार कर दिया। प्रतिशोध पर उतरी महिला ने ससुराल पक्ष पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकते हुए तहरीर दी। जेल जाने के डर से पति लापता है। महिला ससुराल पक्ष के लिए परेशानी का शबब बनी है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के एक गांव का है। पिछले दिनों एक युवक बिचौलिये के माध्यम से युवती को गांव ले आया। जहां परिजनों ने दोनों की शादी करा दी। कुछ दिनों तक ठीक चलता रहा। कुछ दिन बाद महिला मायके चली गई। ससुराल पक्ष के मुताबिक जब व मायके से लौटी तो अपने साथ पांच बच्चे लेकर आई। ससुराल वालों ने पूछा की बच्चे किसके हैं तो महिला ने बताया कि वह पांचों बच्चे उसके ही हैं। बहू की बात सुकर ससुराल के लोग सन्न रह गए। उन्होंने बहू को धोखेबाज बताते हुए महिला से किनारा कर लिया और बच्चे व महिला को अपने यहां रखने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर विवाद बढ़ गया। महिला भी प्रतिशोध पर उतर आई। महिला ने पुलिस अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर जेठ व पति के खिलाफ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट करने का आरोप लगाया। हालांकि ससुराल पक्ष ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस इस मामले से वाकिफ है, लेकिन महिला द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के यहा कार्रवाई की गुहार के चलते पुलिस भी गिरफ्तार करने पर लगने लगी है। हांलाकि पुलिस फर्जी मुकदमा लिखने से बच रही है। वहीं, महिला द्वारा शिकायत करने पर पति जेल जाने के डर से लापता हो गया है। अब पुलिस महिला के पति व बिचौलिये की तलाश में जुटी है। पूरा मामला गांव में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed