{"_id":"612d43338ebc3ef16477bbe4","slug":"dme-eight-lanes-will-open-from-tomorrow-no-decision-on-toll-city-news-mrt5540744172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे: कल से खुलेंगी आठ लेन, जाम से मिलेगी मुक्ति, टोल पर फैसला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे: कल से खुलेंगी आठ लेन, जाम से मिलेगी मुक्ति, टोल पर फैसला नहीं
Tue, 31 Aug 2021 11:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:06 AM IST
सार
एनएचएआई के परियोजना निदेशक मुदित गर्ग के अनुसार अभी तक एक सितंबर से टोल लगने की कोई सूचना नहीं है। एक सितंबर से चिपियाना पर आठ लेन को हम शुरू कर रहे हैं। अगला लक्ष्य दिसंबर-2021 को लेकर है। जब तक 14 लेन खोल दी जाएंगी।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के 14 लेन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर आसान होने जा रहा है। डासना से लेकर यूपी गेट तक चिपियाना रेलवे लाइन के बाद बुधवार से आठ लेन खोलने की तैयारी कर ली गई है। अभी मेरठ से दिल्ली जाने के लिए सफर में चिपियाना के पास जाम से मुश्किलें बढ़ रही थीं, लेकिन अब एक सितंबर से जाम से मुक्ति मिल जाएगी। सभी 14 लेन को दिसंबर-2021 तक खोलने की तैयारी है। एक सितंबर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर टोल लगने की अभी कोई जानकारी एनएचएआई के पास नहीं है।
विज्ञापन
डासना से यूपी गेट के बीच चिपियाना में रेलवे लाइन के ऊपर जो पुराना ओवरब्रिज चार लेन का है, एक्सप्रेसवे और हाईवे को जोड़कर ये 14 लेन का हो जाता है। चिपियाना पर आने-जाने के लिए दोनों तरफ चार-चार लेन तैयार कर ली गई हैं। जिससे आसानी से वाहन निकल सकें।
विज्ञापन
इसके लिए एनएचएआई ने जाम को खत्म करने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिससे अन्य कार्य को भी समय से खत्म किया जा सके। चिपियाना में बने पुराने ओवरब्रिज की चार लेन को तोड़ा जाएगा, जिसमें से फिलहाल दो लेन तोड़ने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
115 मीटर लंबे गर्डर वाले हिस्से पर चार लेन का पुल तैयार हो जाएगा। इसके बाद पुराने वाले पुल के बाकी बचे दो लेन भी तोड़ दिए जाएंगे। पुराने ओवरब्रिज को तोड़कर फिर से चार लेन का नया ब्रिज बनाया जाएगा। इसके बाद ही 14 लेन का ओवरब्रिज तैयार हो जाएगा।
दिसंबर में सभी लेन खुलेंगी
अभी तक एक सितंबर से टोल लगने की कोई सूचना नहीं है। एक सितंबर से चिपियाना पर आठ लेन को हम शुरू कर रहे हैं। अगला लक्ष्य दिसंबर-2021 को लेकर है। जब तक 14 लेन खोल दी जाएंगी। - मुदित गर्ग, परियोजना निदेशक, एनएचएआई