फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM Uncle due to pollution Its becoming difficult to breathe, students appealed on social media in Meerut

Meerut: डीएम अंकल! सांस लेना हो रहा मुश्किल, छुट्टी कर दो... स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

Wed, 08 Nov 2023 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Nov 2023 12:45 PM IST
सार

शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 के पार चल रहा है। सुबह व शाम में शहर स्मॉग से ढका रहता है। बच्चों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। ऐसे में छात्रोें ने सोशल मीडिया पर स्कूल की छुट्टी को लेकर डीएम से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
DM Uncle due to pollution Its becoming difficult to breathe, students appealed on social media in Meerut
बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण स्कूल में बच्चों को हो रही परेशानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कई दिनों से दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक है। प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में स्कूलों में अवकाश की घोषण कर दी गई है। मेरठ शहर में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, जिससे बच्चों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। छात्रोें ने सोशल मीडिया पर स्कूल की छुट्टी को लेकर वीडियो पोस्ट किए हैं। जिसमें डीएम से आग्रह किया गया है कि वायु प्रदूषण का स्तर कम होने तक स्कूलों में अवकाश की घोषणा की जाए।

विज्ञापन


बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल भेजने की अपील
बढ़ते प्रदूषण को लेकर स्कूल भी सतर्क हो गए हैं। कई स्कूलों ने अभिवावकों को एसएमएस भेजकर बच्चों को मास्क से साथ स्कूल भेजने को कहा है। दीवान स्कूल में बच्चों को मास्क के इस्तेमाल के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेहत से खिलवाड़: त्योहारी सीजन में मावा, दूध और मिठाई में मिलावट कर रहे मिलावटखोर, घर पर ऐसे करें जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

30 से नीचे आया दिन का तापमान, रात का पारा भी गिरा
नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड का प्रकोप बढ़ने के आसार दिख रहे है। मंगलवार को दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिस कारण शहरवासियों को दोपहर में भी ठंड का अहसास हुआ। धूप का असर फीका रहा।

दिन का तापमान लुढ़कर 30 डिग्री से नीचे पहुंचकर 28.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी तापमान में ओर गिरावट के आसार बने हुए है, जिससे ठंड का प्रकोप ओर बढ़ेगा।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अभी प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। राहत के फिलहाल कोई आसार नहीं है। मंगलवार को मेरठ में प्रदूषण 358, बागपत में 295, मुजफ्फरनगर में 223, गाजियाबाद में 347 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया। जबकि, मेरठ के जयभीमनगर में सबसे अधिक 376, पल्लवपुरम में 375 और गंगानगर में 323 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed