फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM said that only the admit card of JEE Mains candidates will be valid as a vehicle pass in Meerut

Kanwar Yatra 2022: डीएम का आदेश, जेईई मेंस परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र ही वाहन पास के रूप में होगा मान्य

Sat, 23 Jul 2022 09:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Jul 2022 09:57 PM IST
सार

जेईई मेंस की परीक्षा के लिए डीएम ने एक आदेश जारी किया है। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र ही वाहन पास माना जाएगा।

विज्ञापन
DM said that only the admit card of JEE Mains candidates will be valid as a vehicle pass in Meerut
डीएम दीपक मीणा, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शनिवार को एक आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि जेईई मेंस की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र ही वाहन पास माना जाएगा। उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा के चलते 25 से 30 जुलाई तक जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन होना है। परीक्षा का आयोजन मेरठ के दो सेंटर भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बाईपास रोड परतापुर और मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एन-58 बाईपास बागपत रोड क्रॉसिंग में अलग-अलग तारीखों में किया जाना है। 

विज्ञापन


बताया गया कि जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कराया जाएगा। कावड़ यात्रा एवं जेईई मेंस की परीक्षा दोनों को सकुशल संपन्न कराया जाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कावड़ यात्रा के चलते दोनों एग्जाम सेंटर पर आने वाले परीक्षार्थियों के लिए वाहन पास के रूप में परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र मान्य होगा। संबंधित अधिकारी अनुपालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: खेत में मिला अंग्रेजों के दौर का तोप का गोला, मजदूरों में मचा हड़कंप, देखने वालों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों से भी अपील की है कि इस दौरान कावड़ यात्रा में कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है इसलिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए घर से समय से निकलें। जिससे सही समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित समस्त अधिकारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed