फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dm karyaley me

डीएसओ कार्यालय में गोबर फेंका, 14 गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 03 Jul 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
dm karyaley me
जिलापूर्ति अधिकारी में गोबर फेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
 रजपुरा ब्लॉक के गांव औरंगाबाद में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को बहाल किए जाने से नाराज भारतीय किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने जिलापूर्ति कार्यालय पर शनिवार को प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय में गोबर और उपले फेंके।
विज्ञापन

इससे वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई संगीन धाराएं लगाई हैं। कोर्ट से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 औरंगाबाद में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन सरवर अली करता है। कुछ समय पहले भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलापूर्ति अधिकारी से शिकायत की थी कि दुकानदार राशन की कालाबाजारी कर रहा है। इस पर एसडीएम सदर ने राशन की दुकान को निलंबित करने के बाद जांच बैठा दी थी। जांच में तहसील के अधिकारी, एडीओ पंचायत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच यह मामला कमिश्नर के न्यायालय में पहुंच गया। न्यायालय के आदेश पर एसडीएम सदर ने राशन डीलर पर जुर्माना लगाते हुए दुकान को बहाल कर दिया। इसकी सूचना जैसे ही भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी को मिली तो वह कार्यकर्ताओं के साथ कमिश्नरी पार्क में जा बैठे। वहां से जुलूस के रूप में जिलापूर्ति अधिकारी राजेश के कार्यालय में पहुंचे। उस समय डीएसओ अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। एआरओ मनोज कुमार ने बताया कि डीएसओ जांच के लिए गए हुए हैं। इस पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए डीएसओ कार्यालय में गोबर और उपले फेंकना शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने 14 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। कई प्रदर्शनकारी मौके से भाग गए। सप्लाई इंस्पेक्टर शिखा पांडे की तहरीर पर थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर एसके राणा ने कुलदीप त्यागी, जमील अहमद, हामिद, फारूख, मौहम्मद जाहिद, तसव्वुर अली, जरीफ, गुलजार, शाफियान, राशिद, मोबीन, पप्पू, कासिम, फरमान सहित 14 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा करने, तोड़फोड़ करने, गाली गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed