फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM found flaws during inspection of police line

Meerut News: पुलिस लाइन के निरीक्षण में डीएम को मिलीं खामियां

Wed, 01 Jan 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 01 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM found flaws during inspection of police line
शामली में निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण करते डीएम अरविंद कुमार चौहान । सूचना विभाग
शामली। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने 198.71 करोड़ की लागत से बन रही पुलिस लाइन में आवासीय एवं अनावासीय भवन का निरीक्षण किया। संतोष जनक कार्य न मिलने पर उन्हाेंने नाराजगी जताई। लोक निर्माण विभाग भवन खंड सहारनपुर के अधिशासी अभियंता और संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी ।
विज्ञापन

टाइप- 4 के आवास, बैरक आदि के निरीक्षण के दौरान खामियां मिली। निरीक्षण के समय पुलिस लाइन के भवन स्ट्रक्चर का कार्य संतोष जनक नहीं मिलने पर लोक निर्माण विभाग भवन खंड के अधिशासी अभियंता आशीष मल्होत्रा, इंदौर की कंपनी के ठेकेदार को फटकार लगाई। निरीक्षण के समय डीएम ने निर्माणाधीन पुलिस लाइन में आईआईटी वाराणसी की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपयोग किए जा रहे बालू के परीक्षण कराने के निर्देश दिए। ठेकेदार मौके पर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करा पाए । दैनिक -साप्ताहिक निरीक्षण रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। एक छत से पानी टपकता हुआ मिला। दीवारों में खामियां मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच साइट का निरीक्षण किया गया। छतों के मुड़ाव एवं भवन निर्माण में लापरवाही बरती जा रही थी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, लोक निर्माण विभाग भवन खंड के अधिशासी अभियंता आशीष मल्होत्रा, प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed