Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM expresses displeasure over sluggish preparations for the Makhdumpur Ganga Fair

Meerut News: मखदूमपुर गंगा मेले की धीमी तैयारियों पर डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 10 Nov 2026 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
DM expresses displeasure over sluggish preparations for the Makhdumpur Ganga Fair
मखदूमपुर मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा आ रोडमैप तैयार करते अधिकारी स्रोत विभाग
- जल्द से जल्द मेला स्थल पर काम पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन


- 50 एचडी सीसीटीवी कैमरों से होगी मेले की निगरानी, सुरक्षा के लिए प्रवेश द्वारों पर होगी चेकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा पर मखदूमपुर गंगा घाट पर चार दिवसीय गंगा स्नान मेले का आयोजन होगा। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों को चेतावनी दी कि सभी कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि तैयारियां समय पर पूरी नहीं हुईं तो संबंधित अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई होगी। उन्होंने एसडीएम को प्रतिदिन स्वयं मेला स्थल पर जाकर तैयारियों की निगरानी करने को कहा। अतिरिक्त श्रमिक लगाकर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत द्वारा आयोजित इस मेले का बजट 70 लाख रुपये निर्धारित है। इसके बावजूद 20 नवंबर को होने वाले उद्घाटन तक तैयारी पूरी होने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने मेला परिसर, स्नान घाटों और श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों का जायजा लिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था और वाहनों की पार्किंग के लिए प्रस्तावित स्थलों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा
जिलाधिकारी ने स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के निर्देश दिए। इसके लिए मजबूत बैरिकेडिंग लगाने और उन पर लाल झंडे लगाने को कहा गया। मेले में 10 मोबाइल शौचालय और 10 पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। घाटों और मुख्य मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने और लौटने में कोई परेशानी न हो।

सीसीटीवी से निगरानी और चेकिंग
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेला परिसर और स्नान घाटों पर 50 एचडी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति हथियार या असलाह लेकर मेले में प्रवेश न कर सके।

असामाजिक तत्वों पर नजर और पुलिस बल
एसएसपी ने असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने को भी कहा। मेले के दौरान अवैध खनन पर भी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन के लिए घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम करने पर जोर दिया गया। सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।



यह अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ पंकज लवानिया, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीएस कुशवाहा, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सतेंद्र कुमार, बीडीओ मनोज भारद्वाज और थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मखदूमपुर मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा आ रोडमैप तैयार करते अधिकारी स्रोत विभाग

मखदूमपुर मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा आ रोडमैप तैयार करते अधिकारी स्रोत विभाग

मखदूमपुर मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा आ रोडमैप तैयार करते अधिकारी स्रोत विभाग

मखदूमपुर मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा आ रोडमैप तैयार करते अधिकारी स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed