{"_id":"6a5659ee055ba341dc02cde7","slug":"dm-and-ssp-review-preparations-for-kanwar-yatra-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112965-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
विज्ञापन
सरधना। आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर सरधना गंग नहर पुल पर निरीक्षण कर दिशा निर्देश देते
- संबंधित विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे ने चौधरी चरण सिंह गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सलावा पुल से लेकर बाबा भूरेशाह दरगाह तक विभिन्न प्रमुख स्थलों का दौरा कर यात्रा मार्ग पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सलावा पुल, अटेरना पुल, दौराला पुल, नानू पुल, भलसौना पुल, पूठखास पुल, भोला की झाल सहित पूरे मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सड़क मरम्मत, जल निकासी, पेयजल, अस्थायी शौचालय, संकेतक बोर्ड, स्ट्रीट लाइट और झाड़ियों की कटाई जैसी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरे, रूट डायवर्जन योजना, विद्युत पोलों को पॉलिथीन से ढंकने, ट्रांसफार्मरों पर सुरक्षा जाली लगाने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों और मोटर बोट की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। एसएसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, एसडीएम उदित नारायण सेंगर, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, तहसीलदार न्यायिक अनुजा अत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।