{"_id":"683f4f7689bd4d0ada044237","slug":"dm-and-ssp-raided-shahid-akhlaqs-meat-factory-meerut-news-c-14-1-mrt1005-879851-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहिद अखलाक की मीट फैक्टरी में डीएम व एसएसपी ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहिद अखलाक की मीट फैक्टरी में डीएम व एसएसपी ने मारा छापा
विज्ञापन
पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट फैक्ट्री में निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी
मेरठ। पशु कटान को लेकर पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट फैक्टरी अल साकिब पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने प्रदूषण विभाग व पशुपालन विभाग की टीम को साथ लेकर छापा मारा। मंगलवार को की गई कार्रवाई में मीट फैक्टरी में पशुओं का कटान तो होता नहीं मिला, लेकिन कैमरे बंद मिले। एक दिन पहले गेट से अंदर पहुंचे और एंटीमॉर्टम वाले स्थान पर सीसीटीवी फुटेज में पशुओं की संख्या में अंतर मिलने और बिना टैग के पशुओं का कटान किए जाने पर पशु चिकित्साधिकारी को डीएम ने जमकर फटकार लगाई। पशु चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी डा. विपिन ताडा अन्य अधिकारियों की टीम को साथ लेकर हापुड रोड स्थित अल साकिब मीट फैक्टरी पर पहुंचे। कंपनी पशुओं का मीट विदेशों में एक्सपोर्ट करती है। अधिकारियों ने मीट कंपनी एक्सपोर्ट लि. के प्रबंधक से एपीडा द्वारा प्राप्त पशु कटान के लाइसेंस की जानकारी। जिसमें कंपनी संचालकों ने पशु वधशाला का लाइसेंस 2 जून 2025 को समाप्त होने की बात कही।
इसके बाद टीम ने एंटीमॉर्टम वाले स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पाया कि कैमरे चालू नहीं मिले। कटान के लिए मीट फैक्टरी में आने वाले पशुओं का रिकॉर्ड देखा गया। प्रवेश द्वार पर पशुओं के रिकॉर्ड और ऐन्टीमोर्टम वाले स्थान पर रिकॉर्ड में अंतर मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जतायी। दो दिन पहले 1 जून को 216 पशुओं का फैक्ट्री में प्रवेश का विवरण मिला, जबकि निरीक्षण के दौरान ऐन्टीमोर्टम के स्थान पर 214 पशुओं का प्रवेश रिकॉर्ड में पाया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने तैनात पशु चिकित्साधिकारी से पूछताछ की तो उन्होंने 2 पशु ऐन्टीमोर्टम निरीक्षण के समय हटा दिये जाने की बात कही। मीट कंपनी में बगैर टैग के पशुओं का कटान किए जाने पर नाराजगी ही नहीं जतायी बल्कि पशु चिकित्सक से जवाब तलब भी किया है। इस दौरान फैक्ट्री में ईटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया तो प्लांट चलता मिला। जिलाधिकारी ने कंपनी संचालकों को व्यवस्था में सुधार करने और सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।